फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: ठंड के चलते कक्षा 9 तक के छात्रों की दो दिन बढ़ी छुट्टी

विज्ञापन
विज्ञापन
कक्षा 10 से 12 तक के छात्रों के लिए सुबह 10 से दोपहर तीन बजे तक होगी पढ़ाई
विज्ञापन

मेरठ। ठंड और शीतलहर का कहर जारी है। बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए डीएम डॉ. वीके सिंह के निर्देश पर प्री-नर्सरी से कक्षा नौवीं तक के सभी स्कूल 9 और 10 जनवरी तक पूरी तरह बंद रहेंगे। यह आदेश सीबीएसई, आईसीएसई, यूपी बोर्ड, संस्कृत एवं मदरसा बोर्ड के सभी स्कूलों पर लागू होगा। कक्षा 10 से 12 तक के छात्रों के लिए स्कूल अब सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक ही संचालित होंगे। स्थानीय परीक्षाएं अपने निर्धारित समय पर ही होंगी। प्रशासन ने अभिभावकों से अपील की है कि वे बच्चों को अनावश्यक बाहर न भेजें। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक शीतलहर का प्रकोप बना रहेगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें