डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन शव लेकर घर पहुंचे। सूचना पर देहली गेट पुलिस पहुंची और मामले की जानकारी ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। करन ने आत्महत्या की तहरीर दी। पुलिस का कहना है कि सुभाष का अपने भाई और पत्नी से भी विवाद चल रहा था। इसके चलते उन्होंने तनाव में खुदकुशी कर ली। सुभाष के भाई अतुल ने देहली गेट पुलिस को शहर के पांच सराफा व्यापारियों का नाम बताए हैं। आरोप है कि इन व्यापारियों ने करोड़ों के जेवरात गिरवी रखकर ठगी की है। अतुल ने आशंका जताई कि शिकायत करने के डर से इन व्यापारियों ने ही हत्या कराई है।
एक साल पहले पिता ने कराया था चोरी का मुकदमा
ठठेरवाड़ा में सराफ सुभाष वर्मा की मौत के मामले में छानबीन के दौरान एक और जानकारी सामने आई है। पुलिस के मुताबिक पिता उदय वर्मा ने सुभाष के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज कराया था। उनका आरोप था कि काफी मात्रा में सोना चोरी किया गया है। हालांकि बाद में इस मामले में एफआर लगा दी गई थी। पुलिस इस बिंदू पर भी फिर से जांच कर रही है। इसके अलावा अन्य संभावित कारणों पर भी पड़ताल जारी है। संवाद
घटना के बाद फोरेंसिक टीम ने भी शुरू की जांच
घटना के करीब साढ़े चार घंटे बाद मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने भी जांच शुरू की। टीम ने घटनास्थल के आसपास की चीजों और रिवॉल्वर की भी बारीकी से पड़ताल की।
संपत्ति के विवाद का मामला भी आया सामने
देहली गेट पुलिस के मुताबिक हाल ही में परिवार की संपत्ति के बंटवारे का भी मामला सामने आया है। इसके चलते सुभाष तनाव था कि दुकान भाई चलाता है, कहीं ऐसा न हो उसके साथ धोखा हो जाए। इसलिए भी वह तनाव में था। पुलिस का कहना है कि अभी सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। सुभाष के दो भाई एक बहन है। एक भाई की पहले बीमारी से मौत हो गई थी, जबकि सुभाष की अब मौत हो गई है, अब केवल अतुल है। घटना के बाद परिवार सदमे में आ गया है।