फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकजुटता से ही समाधान संभव : अरुण वशिष्ठ

विज्ञापन
विज्ञापन
संयुक्त व्यापार संघ की बैठक में एकजुट होकर संर्घष जारी रखने का लिया निर्णय
विज्ञापन

सरकार से जल्द राहत मिलने की उम्मीद, विधिक राय लेने पर भी जोर
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। संयुक्त व्यापार संघ अध्यक्ष अजय गुप्ता की टीम की महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को रजबन बाजार स्थित उपाध्यक्ष सुधीर रस्तोगी के कार्यालय पर हुई। बैठक में व्यापारियों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करते हुए संगठन के पदाधिकारियों ने एकजुट होकर संघर्ष जारी रखने का निर्णय लिया।
बैठक में सेंट्रल मार्केट प्रकरण समेत व्यापारियों की कई समस्याओं पर मंथन हुआ। संरक्षक अरुण वशिष्ठ ने कहा कि इस बड़ी समस्या का समाधान व्यापारी और आमजन की एकता से ही संभव है। सभी को एकजुट होकर अपने अधिकारों के लिए आवाज उठानी होगी। केंद्र और प्रदेश सरकार में लगातार संपर्क किया जा रहा है।
विज्ञापन

संयुक्त व्यापार संघ अध्यक्ष अजय गुप्ता ने कहा कि संयुक्त व्यापार संघ सदैव व्यापारियों के हित में कार्य करता रहा है और आगे भी करता रहेगा। किसी भी कीमत पर व्यापारियों का नुकसान नहीं होने दिया जाएगा। शासन को व्यापारियों की दिक्कत बताई जा रही है।
महामंत्री सरदार दलजीत सिंह ने कहा कि आवास विकास और मेडा के अधिकारियों के वार्ता चल रही है। किसी व्यापारी का अहित नहीं होने दिया जाएगा। वरिष्ठ उपाध्यक्ष कमल ठाकुर ने कहा बड़ी संख्या में लोगों ने 20 हजार से कारोबार शुरू किया। दिन-रात मेहनत करके परिवार और बच्चों के लिए संपत्ति बनाई। उनका घर दुकान छीन लिया गया तो वो कहां जाएंगे। अब सिर्फ सरकार से उम्मीद है।
विज्ञापन

कोषाध्यक्ष पवन मित्तल ने कहा कि मामले में विधिक राय लेना अति आवश्यक है। इसके लिए पूरी टीम कार्य भी कर रही है। उपाध्यक्ष सुधीर रस्तोगी ने कहा न्यायालय का निर्णय स्वीकार है लेकिन किसी का अहित नहीं होना चाहिए। इस दौरान रजनीश कौशल, राजीव गोयल, सत्येंद्र अग्रवाल, धनंजय कालिया, प्रदीप शर्मा, गजेंद्र शर्मा, आलोक रस्तोगी, नीरज त्यागी, अंकित मन्नू, राजीव गुप्ता काले आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें