फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: कचहरी में अधिवक्ताओं ने काले झंडे लगाकर व्यापारियों को दिया समर्थन

विज्ञापन
विज्ञापन
... व्यापारियों की समस्याओं के समाधान की मांग, संयुक्त व्यापार संघ के अभियान में अधिवक्ताओं की सहभागिता
विज्ञापन

नवीन गुप्ता बोले व्यापारी को उजाड़कर नहीं, साथ लेकर निकले समाधान
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ।
संयुक्त व्यापार संघ के काला झंडा अभियान के तहत बृहस्पतिवार को मेरठ कचहरी परिसर में अधिवक्ताओं ने काले झंडे लगाकर व्यापारियों की मांगों के समर्थन में विरोध दर्ज कराया। इस दौरान व्यापारियों की समस्याओं के समाधान की मांग को अधिवक्ताओं ने समर्थन दिया।
संयुक्त व्यापार संघ अध्यक्ष नवीन गुप्ता ने कहा कि काला झंडा अभियान व्यापारियों की समस्याओं और चिंताओं को शासन प्रशासन तक शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से पहुंचाने का माध्यम है। व्यापारी किसी न्यायिक आदेश का अनादर नहीं करते लेकिन समाधान निकालते समय उनकी आजीविका, रोजगार और परिवारों के भविष्य का भी ध्यान रखा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि व्यापारी को उजाड़कर नहीं बल्कि उसे साथ लेकर समाधान निकाला जाना चाहिए।
विज्ञापन

उपाध्यक्ष तरुण कुमार गुप्ता ने कहा कि अधिवक्ताओ ने काले झंडे लगाकर व्यापारियों की मांगों के प्रति समर्थन जताया है। व्यापारी और अधिवक्ता समाज एक दूसरे से जुड़े हैं और शहर की आर्थिक एवं सामाजिक व्यवस्था में दोनों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि काला झंडा अभियान किसी व्यक्ति, संस्था या न्यायपालिका के विरोध में नहीं है । व्यापारियों के रोजगार और भविष्य की सुरक्षा की मांग को शांतिपूर्ण तरीके से शासन तक पहुंचाने का प्रयास है।
उन्होंने रात में काले झंडे उतारे जाने की घटनाओं पर कहा कि व्यापारी अपने बाजारों में लगाए गए झंडों की निगरानी रखें। यदि कोई व्यक्ति झंडा उतारता दिखाई दे तो व्यापारी कानून हाथ में न लें और तत्काल पुलिस को सूचना देकर संबंधित व्यक्ति को पुलिस के सुपुर्द करें।
एडवोकेट शक्ति राज सिंह ने कहा कि अधिवक्ता समाज व्यापारियों की आजीविका से जुड़े इस विषय को गंभीरता से देखता है। ऐसा व्यावहारिक समाधान निकाला जाना चाहिए, जिससे कानून का सम्मान भी बना रहे और व्यापारियों, कर्मचारियों तथा उनके परिवारों की आजीविका भी प्रभावित न हो।
विज्ञापन

इस दौरान एडवोकेट महिपाल सिंह, एडवोकेट ज्ञान प्रकाश सालोनिया, एडवोकेट जब्बार खान, एडवोकेट ब्रह्मशिला, एडवोकेट प्रभात मलिक, एडवोकेट देवेंद्र सिंह, एडवोकेट ब्रजवीर मलिक, एडवोकेट विपिन रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें