फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट हों व्यापारी, सरकार को जगाने के लिए आंदोलन जरूरी : नवीन गुप्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
नोट... व्यापारी मत्वपूर्ण न्यूज....
विज्ञापन

... एमडीए अधिकारियों के घेराव से होगी आंदोलन की शुरुआत, काले झंडे, जुलूस और मानव श्रृंखला की तैयारी
...सुप्रीम कोर्ट में मजबूती से पक्ष रखने के लिए बनेगा कानूनी पैनल, बाजारों में चरणबद्ध आंदोलन की रणनीति
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ।
शास्त्रीनगर सेंट्रल मार्केट सहित शहर के विभिन्न क्षेत्रों में व्यापारियों और आमजन के सामने उत्पन्न समस्याओं को लेकर संयुक्त व्यापार संघ ने व्यापक आंदोलन का ऐलान किया है। बुढाना गेट अपर चैंबर में संयुक्त व्यापार संघ की कार्यकारिणी एवं प्रबुद्धजनों की बैठक में मेरठ के प्रमुख बाजारों के व्यापार संघ पदाधिकारियों ने आंदोलन को लेकर अलग अलग सुझाव दिए। बैठक की अध्यक्षता संयुक्त व्यापार संघ के अध्यक्ष नवीन गुप्ता ने की और संचालन महामंत्री संजय जैन ने किया। बैठक में तय हुआ कि आंदोलन लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण तरीके से चरणबद्ध रूप में चलाया जाएगा। इसकी शुरुआत एमडीए अधिकारियों के घेराव से होगी।
अध्यक्ष नवीन गुप्ता ने कहा कि अभी समस्या की व्यापकता का पूरी तरह आकलन नहीं हो पा रहा है। आने वाले समय में इसका प्रभाव बड़ी संख्या में व्यापारियों, कर्मचारियों और आमजन पर पड़ सकता है। ऐसे में व्यापारियों को आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट होना होगा। कोई व्यापारी दूसरे व्यापारी के खिलाफ न खड़ा हो और न ही किसी की संपत्ति या प्रतिष्ठान को नुकसान पहुंचाया जाए। उन्होंने कहा कि सरकार का ध्यान इस गंभीर विषय की ओर आकर्षित करने के लिए आंदोलन जरूरी है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अब आंदोलन के तहत जुलूस निकाले जाएंगे, मेरठ में विशाल मानव श्रृंखला बनाई जाएगी और दुकानों तथा घरों पर काले झंडे लगाए जाएंगे। वरिष्ठ अधिवक्ताओं से विचार विमर्श कर कानूनी पैनल भी तैयार किया जाएगा जो सुप्रीम कोर्ट में व्यापारियों का पक्ष मजबूती से रखने के लिए आवश्यक कानूनी प्रयास करेगा। उन्होंने सभी सुझावों पर विचार के बाद आंदोलन चलाने की स्वीकृति दी। आंदोलन का विस्तृत कार्यक्रम जल्द सभी व्यापार संघों के सामने रखा जाएगा।
......व्यापारियों ने दिए आंदोलन के अलग-अलग सुझाव
..... छावनी रामलीला कमेटी कमेटी महामंत्री गणेश अग्रवाल ने कहा कि व्यापारी व्यक्तिगत रूप से नहीं अब सामूहिक रूप से अपनी लड़ाई लड़ें। जागृति विहार के केपी सिंह ने कहा कि आवंटन के समय सेटबैक का कोई प्रावधान नहीं था इसलिए सभी व्यापारियों को संगठित होकर अपनी बात रखनी होगी।कंकरखेड़ा के मुकेश शर्मा ने सभी व्यापार संघों को एकजुट कर तीन दिन या उससे अधिक समय तक बाजार बंद रखने का सुझाव दिया। माधवपुरम से तरुण गोयल ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में आंदोलन जरूरी हो गया है। कंकरखेड़ा के राजदीप गुप्ता ने कानूनी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए विरोध दर्ज कराने पर जोर दिया। प्रभात नगर के तुषार ने जनप्रतिनिधियों तक प्रभावी ढंग से बात पहुंचाने की बात कही। शास्त्रीनगर के मनोज अग्रवाल ने आंदोलन को केवल व्यापारियों तक सीमित न रखकर प्रत्येक नागरिक का आंदोलन बनाने की जरूरत बताई। सदर सराफा के अनिल जैन ने कहा कि आंदोलन की शुरुआत बाजार बंदी से करने के बजाय पहले लोकतांत्रिक तरीकों से विरोध दर्ज कराया जाना चाहिए। आबूलेन अध्यक्ष आकाश खन्ना ने पूर्व व्यापार संघ अध्यक्ष ओपी खन्ना के विचारों का उल्लेख करते हुए कहा कि बाजार बंदी अंतिम हथियार होना चाहिए और उससे पहले अलग अलग सेक्टरों में चरणबद्ध आंदोलन चलाया जाए। हापुड़ रोड व्यापारी अकरम गाजी ने नुक्कड़ सभाएं कराने का सुझाव दिया। वैली बाजार के रोहित ने कहा कि केवल बाजार बंद करने से समस्या का समाधान नहीं होगा, आंदोलन को व्यापक स्वरूप देना होगा।शास्त्रीनगर के मनोज गर्ग ने कहा कि नवीन गुप्ता के नेतृत्व में सभी व्यापारी एकजुट होकर आंदोलन करें। भगत सिंह मार्केट के आशु खरबन्दा ने कहा कि इस कठिन समय में व्यापारियों को संयुक्त व्यापार संघ और नवीन गुप्ता से बड़ी उम्मीदें हैं। उन्होंने किसान नेता चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत का उदाहरण देते हुए व्यापारियों से भी एक स्वर में आवाज उठाने का आह्वान किया। खैरनगर के शाहजहां सैफी ने कहा कि नागरिकों के हितों की अनदेखी जारी रही तो आगामी चुनावों में चुनाव बहिष्कार जैसे विकल्प पर भी विचार करना पड़ सकता है। घंटाघर के इंतखाब ने कानूनी तैयारी मजबूत करने पर जोर दिया। सदर के सूरज ने प्रत्येक दुकान और घर पर काले झंडे लगाने का सुझाव दिया। सतीश जैन ने कहा कि वर्ष 2014 से चले आ रहे शास्त्रीनगर के प्रकरण का स्थायी समाधान कराया जाना चाहिए। इसके अलावा आशीष धसमाना, मोइनुद्दीन गुड्डू, अखिलेश जैन, आमोद, अशोक सिंघल सहित अन्य व्यापारियों एवं प्रबुद्धजनों ने भी आंदोलन को व्यापक, संगठित और चरणबद्ध तरीके से चलाने के सुझाव दिए।
...... एमडीए घेराव से शुरू होगा आंदोलन
.... संयुक्त व्यापार संघ अध्यक्ष नवीन गुप्ता ने घोषणा की कि प्रथम चरण में एमडीए अधिकारियों का घेराव कर विरोध दर्ज कराया जाएगा। इसके बाद जुलूस, नुक्कड़ सभाएं, काले झंडे, मानव श्रृंखला और अन्य लोकतांत्रिक कार्यक्रम चरणबद्ध तरीके से आयोजित किए जाएंगे। आंदोलन का उद्देश्य व्यापारियों एवं आमजन की समस्याओं को सरकार तक पहुंचाना और उचित समाधान की मांग करना है।
विज्ञापन

.... मुख्य रूप से ये रहे शामिल
..... बैठक में संयुक्त व्यापार संघ के उपाध्यक्ष नीरज मित्तल, मनीष शर्मा, तरुण कुमार गुप्ता, मंत्री सुनील वर्मा, अनुज सिंगल, संजीव जिंदल, अपार मेहरा, राजवीर सिंह, सचिन गोयल, अमित बंसल, परविंदर त्यागी, विकास गिरधर, सुधांशु पाराशर, सुमित ग्रोवर सहित मेरठ के विभिन्न बाजारों के व्यापार संघों के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में प्रबुद्धजन रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें