फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवि ने संस्कृत के दो पेपर निरस्त किए

Sun, 23 Aug 2015 01:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
सीसीएसयू ने संस्कृत के दो पेपर आउट ऑफ सिलेबस आने पर उन्हें निरस्त कर दिया है। छात्र-छात्राओं को औसत नंबर दिए जाएंगे। विषय के शिक्षकों ने औसत नंबर देने का फार्मूला भी विवि को बताया है।
विज्ञापन


 विवि जैसे नंबर देना चाह रहा था, उसका शिक्षकों ने विरोध किया था। मेरठ और सहारनपुर मंडल में पांच हजार से अधिक छात्र निर्णय से प्रभावित होंगे। शनिवार को परीक्षा समिति की बैठक में यह निर्णय किया गया।

प्रेस प्रवक्ता प्रो. पीके शर्मा के अनुसार बीए सेकेंड ईयर में संस्कृत विषय का पेपर कोड ए 231 और थर्ड ईयर ए 330 आउट ऑफ सिलेबस आया था। छात्रों ने पेपर निरस्त करने की मांग की थी।
विज्ञापन


मेरठ कॉलेज में तो छात्रों ने पेपर का बहिष्कार कर दिया था। पूर्व कुलपति ने मामले की जांच के लिए कमेटी गठित की थी। कमेटी ने पेपर निरस्त करने और औसत नंबर देने का निर्णय किया है।

परीक्षा समिति के एजेंडे में 32 बिंदु थे। 16 बिंदुओ पर ही चर्चा हुई। बाकी बिंदुओं पर 26 अगस्त को बुलाई गई बैठक में चर्चा होगी। पाकेट एजेंडे के रूप में बीएड सत्र 2014-15 के उन छात्रों के प्रैक्टिकल कराने का मामला रखा जाना था, जिनका एडमिशन बिना काउंसिलिंग के हुआ है। अब 26 अगस्त की बैठक में मामला रखा जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें