फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकली शराब बनाने का मुख्य आरोपी संजीव सिंह गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नकली शराब बनाने का मुख्य आरोपी संजीव सिंह गिरफ्तार
विज्ञापन

जानीखुर्द। जानी पुलिस ने दो सप्ताह पूर्व एक फैक्टरी में नकली शराब बनाए जाने के मामले दो महिलाओं सहित 11 लोगों को गिरफ्तार किया था। शनिवार को पुलिस ने मुख्य आरोपी संजीव सिंह उर्फ ठाकुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
जानी थाना पुलिस ने 28 दिसंबर को क्षेत्र में भोला मार्ग पर काफी दिनों से बंद चल रहे महेंद्र प्रताप सिंह डिग्री कॉलेज में नकली शराब बनाने का भंडाफोड़ किया था। पुलिस ने कॉलेज के चौकीदार जाकिर व विकास निवासी गांव पेपला, अमित निवासी कंकरखेड़ा, रेखा निवासी मंसूरपुर को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। मौके से पुलिस को 93 पेटी नकली शराब, पांच ड्रम नकली शराब, एक ड्रम केमिकल, 30 हजार खाली क्वार्टर, 20 हजार तोहफा ब्रांड के रेपर, 25 क्यूआर कोड, एक बोरी यूरिया और अन्य उपकरण बरामद किए थे।
विज्ञापन

बाद में पुलिस सचिन निवासी गांव भमौरी, नीलम पत्नी संजीव सिंह उर्फ ठाकुर निवासी सैनिक विहार मेरठ, पिंटू उर्फ कन्हैया लाल निवासी गांव बिटावदा हाल निवासी कंकरखेड़ा, राजपाल उर्फ टुंडा लाला निवासी देवलोक थाना टीपीनगर, वरदान उर्फ विक्रांत, अनुज और राजबीर निवासी खतौली को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।
विज्ञापन

पुलिस ने शनिवार को खरखौदा बस स्टैंड से घटना के मुख्य आरोपी संजीव सिंह उर्फ ठाकुर निवासी सैनिक विहार मूल निवासी नौबस्ता कानपुर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को जेल भेज दिया है। संजीव ही नकली शराब बनाने की फैक्ट्री का मुख्य संचालक था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें