फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी दिवस पर कर्मियों का सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
दौराला। राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी दिवस पर कस्बा स्थित वाल्मीकि धर्मशाला में शुक्रवार को सफाई कर्मचारियों के सम्मान में समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में समाज की स्वच्छता व्यवस्था में उनके योगदान की सराहना करते हुए फूलमाला पहनाकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

अध्यक्षता परिवर्तन संस्था (भारत) के केंद्रीय अध्यक्ष वेदवीर सिंह आदिवासी और संचालन पंचायती ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष कुंवरवीर सिंह ने किया। मुख्य अतिथि समाजसेवी भारतवीर उर्फ टाबुल अहलावत ने महिला सफाई कर्मचारियों को सूट और पुरुष कर्मचारियों को शॉल भेंट कर सम्मानित किया। वेदवीर सिंह आदिवासी ने कहा कि सफाई कर्मचारी समाज के वास्तविक राष्ट्र निर्माता हैं। विपरीत परिस्थितियों में भी वह अपने दायित्व का निर्वह्न कर समाज को स्वच्छ और स्वस्थ बनाए रखते हैं। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारियों के सम्मान और अधिकारों की रक्षा करना पूरे समाज की जिम्मेदारी है। इस दौरान हरिओम अहलावत, राखी, संजय, अरविंद, बिशंबर, मुन्नू, गुड्डू, लाखन, भीम, मंग्गू, प्रेमवीर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें