फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मार्ट बनने के लिए सकारात्मक सोच जरूरी : डॉ .सीमा

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। सेंट मेरीज अकादमी में मिडिल विंग के विद्यार्थियों के लिए शुक्रवार को मानसिक स्वास्थ्य विषय पर सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ डॉ. सीमा शर्मा ने विद्यार्थियों को किशोरावस्था में होने वाले मानसिक एवं व्यक्तित्व संबंधी परिवर्तनों के बारे में जागरूक किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य रेवरेंड ब्रदर आनंद ने किया। डॉ. शर्मा ने कहा कि हेड स्मार्ट बनने के लिए सकारात्मक सोच अपनाना, दूसरों की प्रशंसा करना, धन्यवाद देना, लोगों का सम्मान करना और उन्हें खुश रखने की आदत विकसित करनी चाहिए। उन्होंने दैनिक जीवन के छोटे-छोटे कार्यों को भी पूरी जिम्मेदारी और सम्मान के साथ करने की सीख दी। उनका कहना था कि व्यक्ति का अनुशासन और छोटी-छोटी आदतें उसके व्यक्तित्व की पहचान होती हैं। प्रधानाचार्य रेवरेंड ब्रदर आनंद ने सेमिनार को विद्यार्थियों के लिए अत्यंत उपयोगी और प्रेरणादायक बताया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें