सरधना। नगर पालिका में स्वच्छता की शपथ दिलाते अधिकारी। नगर पालिका
सरधना। नगर पालिका के सभागार में स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के तहत शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अध्यक्षता पालिका चेयरपर्सन सबीला बेगम ने की।
कार्यक्रम में सभासद, स्वयंसेवी संस्थाओं के सदस्य, समिति के पदाधिकारी, निकाय कर्मचारियों तथा सफाई कर्मियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। अधिशासी अधिकारी दीपिका शुक्ला ने बताया कि 17 सितंबर से 2 अक्तूबर तक विभिन्न गतिविधियां और कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। स्कूलों में स्वच्छ सारथी क्लब की मदद से बच्चों को भी स्वच्छता की शपथ दिलाई जाएगी और स्वच्छ भारत मिशन से जुड़ी गतिविधियों के बारे में जागरूक किया जाएगा। स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा स्वच्छ उत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। सभी से इसमें सक्रिय भागीदारी कर कार्यक्रमों को सफल बनाने का आह्वान किया गया।
इस दौरान शावेज अंसारी, सभासद खालिद अंसारी, शहजाद सितारा, विपिन शर्मा, मुनीश कुमार, सोहनवीर सिंह, अमित पार्चा, अमित चौटाला, ब्रजपाल सिंह, उमा त्यागी, शालिनी सैनी, रंजीता, जय चौबे, आशीष गोस्वामी, आकाश पार्चा, फरहीन, अजीम सैफी मौजूद रहे।