संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। पूर्व विधायक संगीत सोम ने मंगलवार को चौधरी चरण सिंह कांवड़ मार्ग पर गंगनहर के निकट संचालित कांवड़ सेवा शिविरों का भ्रमण किया। उन्होंने शिवभक्तों से मुलाकात कर यात्रा की व्यवस्थाओं की जानकारी ली और उनका उत्साहवर्धन किया।
संगीत सोम ने सेवा शिविरों के संचालकों और स्वयंसेवकों से भी बातचीत की तथा श्रद्धालुओं के लिए भोजन, पेयजल, चिकित्सा और अन्य व्यवस्थाओं की सराहना की। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा में श्रद्धालुओं की सेवा पुण्य का कार्य है। सेवा शिविरों के माध्यम से बड़ी संख्या में शिवभक्तों को सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। इस मौके पर नीटू प्रधान, पीयूष मुखिया प्रधान, प्रवीन मोतला प्रधान, अंकुर मोतला, मोहित, अजय, प्रदीप, ऋषभ, अंकित प्रजापति, अमरदीप, राहुल, राहुल चौहान, सोनू अझौता, अजय गौतम, अर्जुन, चीनू खेड़ा, ललित, सचिन खटीक मौजूद रहे।
कांवड़ सेवा शिविरों में की शिवभक्तों की सेवा
रोहटा। राष्ट्रीय लोकदल नेता रणवीर सिंह दहिया ने मंगलवार को क्षेत्र के भोला झाल मार्ग पर संचालित विभिन्न कांवड़ सेवा शिविरों का दौरा किया। उन्होंने सहयोगियों के साथ शेखपुरी, सिंचाई विभाग परिसर, मुकेश गुप्ता के शिविर तथा गांव सतवाई स्थित कांवड़ सेवा शिविरों में पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और शिवभक्तों की सेवा की। इस अवसर पर मोनू ढिंढाला, सत्येंद्र चौधरी, संदीप चौधरी, गौरव चौधरी सहित रालोद के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।