मेरठ। कोहरे का असर रेल यातायात पर हो रहा है। प्रयागराज सूबेदारगंज से चलकर मेरठ आने वाली संगम एक्सप्रेस समय से काफी विलंब से चल रही है। रेवाड़ी से मेरठ आने वाली छावनी पैसेंजर ट्रेन भी काफी लेट है। सूबेदारगंज से मेरठ आने वाली ट्रेन रद्द रही और यात्री परेशान रहे।
कोहरे की वजह से रेल यातायात बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। शनिवार को प्रयागराज से चलकर मेरठ आने वाली संगम एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 14163 मेरठ सिटी स्टेशन पर सुबह 6:25 बजे की बजाय ढाई घंटे देरी से 9:00 बजे पहुंची। शहीद कैप्टन तुषार महानज उधमपुर ट्रेन संख्या 22431 सूबेदारगंज स्टेशन पर ही रदद रही। मेरठ छावनी पैसेंजर भी एक घंटा लेट रही।