फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकी संदीप के फुफेरे भाई ने उगला जहर, आदिल बनकर रच रहा था खौफनाक साजिश

Fri, 14 Jul 2017 09:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर, कपिल कुमार
विज्ञापन
लश्कर का आतंकी संदीप
विज्ञापन
लश्कर-ए-ताइबा के आतंकी संदीप शर्मा उर्फ आदिल को लेकर अब फिर से एक बड़ी बात सामने आई हैं, उसके फुफेरे भाई अश्वनी ने पूछताछ में जो बताया उसे जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। संदीप की गिरफ्तारी के बाद तहकीकात में कई राज खुले हैं। लश्कर में शामिल होने के बाद संदीप के इरादे खौफनाक हो गए थे। उसने आसपास के जिलों के कुछ नौजवानों को लश्कर से जोड़ने की तैयारी की थी। संदीप ने फुफेरे भाई अश्वनी को फोन कर कुछ युवकों को कश्मीर भेजने के लिए कहा था। हालांकि उसने यह नहीं बताया कि युवकों को काम क्या करना है। संदीप अश्वनी के साथ ही काम करने के लिए कश्मीर गया था। दोनों को कश्मीर ले जाने वाले दिल्ली के ठेकेदार की तलाश भी की जा रही है।
विज्ञापन

आतंकी संदीप शर्मा
संदीप के भाई प्रवीण शर्मा ने पूछताछ में बताया कि संदीप को उसका फुफेरा भाई मोरना निवासी अश्वनी उर्फ सोनू कश्मीर लेकर गया था। अश्वनी पहले मुंबई में वेल्डर था। पढ़ाई में मन नहीं लगने पर संदीप भी अश्वनी के पास मुंबई चला गया। करीब तीन माह उसने मुंबई के चिराग नगर के निर्माणाधीन ज्यूपिटर हॉस्पिटल में वेल्डिंग का काम सीखा। बाद में दोनों की मुलाकात दिल्ली के खजूरी खास इलाके के ठेकेदार वकील अहमद से हुई। उसका कश्मीर के बारामूला जिले में पावर ग्रिड का काम चल रहा था। संदीप, अश्वनी, आसिफ, रोहताश के साथ ही मेरठ के सरधना के महादो गांव का सोनू भी इनके साथ काम करने बारामूला गया था। करीब 20 दिन बाद अश्वनी की मां को हादसे में चोट लग गई। वह बीच में ही वापस मोरना लौट आया। अश्वनी ने यह स्वीकार किया है कि अंतिम बातचीत में संदीप ने उससे मुजफ्फरनगर या उसके आसपास के जिलों से कुछ युवकों का इंतजाम करने के लिए कहा था। हालांकि संदीप ने युवकों को वेल्डिंग का ही काम दिलाने का हवाला दिया था। अश्वनी ने संदीप से कहा कि वह पेमेंट एडवांस भिजवाए, तो कुछ युवक कश्मीर काम के लिए जा सकते हैं, लेकिन संदीप ने एडवांस रकम नहीं भिजवाई।
विज्ञापन

ठेकेदार से भी होगी पूछताछ

जम्मू से पकड़ा गया था आतंकी संदीप
अश्वनी ने बताया है कि एक दिन फोन पर संदीप ने यह भी कहा कि उसका कश्मीर में मन नहीं लग रहा है, वह वापस आना चाहता है। उसने हरिद्वार में योग गुरु बाबा रामदेव की फैक्ट्री में काम करने की इच्छा जताई थी।

ठेकेदार से भी होगी पूछताछ 
सुरक्षा एजेंसियां यह मान रही हैं कि संदीप जिन लड़कों को कश्मीर बुला रहा था, उन्हें वह लश्कर में भर्ती कराता। संदीप अश्वनी से अक्सर बातचीत करता था, लेकिन कभी खुद के लश्कर से जुड़े होने की भनक तक नहीं लगने दी। अश्वनी के साथी मोरना निवासी आसिफ को भी पुलिस ने लिया है। पुलिस आसिफ को लेकर दिल्ली गई है। दिल्ली के खजूरी खास इलाके में रहने वाले ठेकेदार वकील अहमद से भी पूछताछ की जाएगी। पुलिस यह जानकारी करने में जुटी है कि बारामूला में काम करने के दौरान ऐसा कौन शख्स संदीप के संपर्क में आया, जिसके जरिये वह लश्कर तक पहुंचा।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें