फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समरीन हत्याकांड: छह साल का प्यार, फिर शादी से इंकार, कहीं और तय हो गया था रिश्ता; फिरोज ने दबा दिया गला

Thu, 05 Nov 2026 07:51 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

Meerut News: लिसाड़ी गेट निवासी समरीन का पड़ोसी फिरोज से प्रेम संबंध था। कुछ दिन से समरीन ने फिरोज से बात करना बंद कर दिया था। इसके बाद उसकी शादी हो गई थी। समरीन और उसके परिजनों ने फिरोज से शादी करने से मना कर दिया था।
विज्ञापन
समरीन की फाइल फोटो। घटनास्थल पर पहुंचे उसके भाई फैसल से जानकारी लेती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

परतापुर थाना क्षेत्र में बिजली बंबा बाईपास पर एक ई-रिक्शा चालक फिरोज ने अपनी प्रेमिका समरीन (25) की गला दबाकर हत्या कर दी। प्रेमिका और उसके परिजनों ने आरोपी से शादी करने से इंकार कर दिया था। हत्या करने के बाद आरोपी ने खुद ही पुलिस को फोन कर घटना की जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को हिरासत में ले लिया और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

 
Trending Videos

हत्यारोपी फिरोज। - फोटो : अमर उजाला
पुलिस अधीक्षक नगर विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि लिसाड़ी गेट निवासी समरीन फतेहउल्लापुर के एक कॉल सेंटर में काम करती थी। उसका पड़ोस में रहने वाले फिरोज से करीब छह वर्ष से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दो महीने पहले समरीन ने फिरोज से बात करना कम कर दिया था। 

मौके पर मिली युवक की बाइक। समरीन का पर्स। - फोटो : अमर उजाला
कुछ दिन पूर्व फिरोज को पता चला कि युवती का रिश्ता तय हो गया है। आरोपी ने युवती से बात करने का प्रयास किया लेकिन उसने मना कर दिया। फिरोज ने युवती के घर जाकर हंगामा और मारपीट भी की थी, जिसके बाद परिजनों ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी। 
बृहस्पतिवार को फिरोज ने समरीन को मिलने के लिए बिजली बंबा बाईपास पर बुलाया। युवती उससे मिलने बाईपास पर पहुंची। फिरोज उसे बाइक पर जंगल में ले गया, जहां शादी की बात पर बहस हुई।
 

पुलिस के अनुसार, विवाद बढ़ने पर फिरोज ने समरीन के साथ हाथापाई की। फिर गला दबाकर समरीन की हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी ने खुद पुलिस को फोन कर सूचना दी। पुलिस अधीक्षक नगर समेत थाना पुलिस मौके पर पहुंची और फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने आरोपी फिरोज को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। उसके खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई है।
 

बचने का प्रयास और घटनाक्रम
बिजली बंबा बाईपास सड़क से करीब 100 मीटर अंदर जंगल में फिरोज ने समरीन की हत्या की। समरीन ने खुद को बचाने का प्रयास किया था। उसने आरोपी के चंगुल से भागने की कोशिश की लेकिन फिरोज ने पीछा कर उसे पकड़ा और गला दबा दिया। आरोपी ने शव को झाड़ियों में डाल दिया था। हत्या के बाद फिरोज शव के पास ही रुका रहा। हत्यारोपी की बाइक भी मौके पर ही खड़ी मिली।
 
विज्ञापन

परिजनों का दुख और पृष्ठभूमि
बृहस्पतिवार सुबह समरीन का भाई अजीम उसे कॉल सेंटर छोड़ने गया था। भाई फैजल ने बताया कि फिरोज ने धोखे से समरीन को बात करने के लिए बुलाया था। पुलिस के अनुसार, समरीन कॉल सेंटर से आधा घंटा रुकने के बाद निकली थी। फिरोज उसे कॉल सेंटर के पास से ही बाइक पर ले गया था। 
परिजनों ने बताया कि समरीन का रिश्ता मेरठ के एक युवक से तय हो गया था, जिससे फिरोज गुस्से में था। युवती की मौत पर पिता इस्माईल, मां सलीमा, भाई अजीम, शाह आलम, फैजल और बहन सीबा का रो-रोकर बुरा हाल है।

ये भी देखें...
यूपी: त्योहारों पर 14 जिलों को 24 घंटे बिजली देने का आदेश, कटौती या फाल्ट होने पर इन नंबरों पर करें कॉल
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें