संबित पात्रा के खिलाफ प्रदर्शन करते समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता
- फोटो : अमर उजाला
मेरठ में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को शॉप्रिक्स मॉल के पास भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा के खिलाफ प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं का कहना है कि संबित पात्रा ने एक टीवी चैनल पर डिबेट के दौरान गलत बयान दिया था। उन्होंने कहा ऐसी बयानबाजी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
बता दें कि सपा कार्यकर्ताओं में काफी आक्रोश है। उन्होंने कहा कि संबित पात्रा के पोस्टर पर जूता मारने पर 20 रुपये का पेटीएम रिचार्ज दिया जाएगा।
संबित पात्रा ने दिया था ये बयान
संबित पात्रा ने एक टीवी डिबेट में बहस के दौरान कहा था, 'तुम्हारे घर में घुस कर मारेंगे, संभल जाओ वरना क्या होगा तुम सोच भी नहीं सकते हो, वो दिन दूर नहीं जब तुम्हारे घर में घुस कर मारेंगे, सावधान'
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/