शहीद सिपाही अंकित तोमर का फाइल फोटो
अंकित तुम्हारी इस शहादत को नमन... सोचा नहीं था ऐसा वक्त भी देखना पड़ेगा। यूं ही भूल नहीं पाएगी यह यूपी पुलिस। सोशल मीडिया पर यह पोस्ट सचिन क्राइम ब्रांच के नाम से इंस्पेक्टर सचिन मलिक ने डाली है। जिसमें यह भी लिखा गया कि शामली-मुजफ्फरनगर में तैनाती के दौरान एक साथ थे तो अंकित यही कहता था कि जिंदगी बहुत लंबी है, वर्दी पहनी है तो कुछ करके भी दिखाना होगा। यह नहीं पता था कि 26 साल की उम्र में अंकित साथ छोड़कर चला जाएगा। यह पुलिस तुम्हें याद कर आंसू बहाती रहेगी और तुम्हारी शहादत को कभी नहीं भूल पाएगी।
पढ़ें : PHOTOS: तिरंगे में लिपटे जिगर के टुकड़े को देख मच गई चीख-पुकार, हर आंख से निकले आंसू
अंकित की शहादत पुलिस विभाग में छायी रही। सिपाही से लेकर थाना प्रभारी, सीओ और आईपीएस अधिकारियों ने भी अपने व्हाट्सएप पर डीपी में फोटो शहीद अंकित तोमर का लगाया है। मेरठ एसपी देहात राजेश कुमार ने कहा कि अंकित की शहादत से पुलिस विभाग को बहुत गहरा झटका लगा है। एक सिपाही ही पुलिस विभाग की ताकत है। इलाहाबाद में तैनात आईपीएस अधिकारी सुकीर्ति माधव ने सोशल मीडिया पर फोटो के साथ चंद शब्द भी लिखे। मेरठ ही नहीं पूरे प्रदेश में पुलिस के उच्च अधिकारियों ने अपने प्रोफाइल फोटो में शहीद का फोटो लगाया है। दिनभर अफसर यही कहते रहे कि पुलिस विभाग में बहुत बड़ी क्षति हुई है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/