फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Encounter : 10 हजार के इनामी बदमाश को जांबाज अफसर ने मारी गोली

Sun, 07 Jan 2018 11:36 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
मुठभेड़ में एक बदमाश गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सहारनपुर में शनिवार सुबह क्राइम ब्रांच और थाना पुलिस की बदमाशों के साथ हुई मुठभेड़ में दस हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि एक बदमाश फरार हो गया। मुठभेड़ के दौरान बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं एक सिपाही भी घायल हो गया। घायल सिपाही और बदमाश को सहारनपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके से पुलिस ने एक तमंचा, कारतूस और बिना नंबर की नई स्कूटी बरामद की है। पुलिस बदमाश के फरार साथी की तलाश कर रही है।

विज्ञापन


पढ़ें : वेस्ट यूपी में ताबड़तोड़ एनकाउंटर: एक लाख का इनामी बदमाश ढेर

फतेहपुर एसओ भानू प्रताप सिंह ने बताया कि सुबह साढ़े दस बजे पुलिस को सूचना मिली की हापुड़ के गांव असोड़ा हाल निवासी बामनवाला थाना पटेलनगर देहरादून का रहने वाला 10 हजार का इनामी कासिफ अपने एक साथी के साथ स्कूटी से सहारनपुर की तरफ जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने पहले उसे बिहारीगढ़ में घेरने की कोशिश की, लेकिन वह वहां पुलिस को चकमा देकर बच निकला। इसके बाद पुलिस ने पीछा किया तो वह फतेहपुर थाने के गांव भटपुरा से कलसिया रोड पर निकलने वाले रास्ते की तरफ मुड़ गया। इस पर क्राइम ब्रांच प्रभारी संजय पांडेय की टीम के साथ पुलिस ने उसका पीछा किया तो गांव गेल्हेवाला के पास उनकी स्कूटी स्लिप हो गई। इस पर बदमाशों ने पुलिस पर फायर करते हुए भागने का प्रयास किया। जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की। दो गोली बदमाश कासिफ को लगी, जिससे वह वहीं गिर पड़ा। बदमाशों की तरफ से चलाई गई एक गोली फतेहपुर थाने के सिपाही पंकज सिंह को लगी। जिसमें वह घायल हो गया। इस मुठभेड़ के दौरान कासिफ का साथी बदमाश फरार होने में सफल रहा। पुलिस ने मौके से एक तमंचा 315 बोर, एक कारतूस और एक खाली कारतूस के साथ ही नई बिना नंबर की स्कूटी बरामद की। पुलिस ने घायल सिपाही और बदमाश को 108 एंबुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल भेज दिया। सूचना के बाद सीओ बेहट इंदु सिद्धार्थ और फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की।
विज्ञापन
विज्ञापन


बड़गांव में मुठभेड़ के बाद फरार हुआ था कासिफ
मुठभेड़ में पकड़ा गया बदमाश कासिफ दस हजार का इनामी है। एसओ भानू प्रताप सिंह ने बताया कि बड़गांव में 30 दिसंबर को मौरा पुलिया पर हुई पुलिस मुठभेड़ के बाद फरार चल रहा था। हरियाणा के थाना पीपली में भी उस पर गोकशी और अन्य अपराधों के मुकदमे पंजीकृत हैं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें