फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमकर हुई प्रदूषण फैलाने वाले पटाखों की बिक्री

विज्ञापन
विज्ञापन
जमकर हुई प्रदूषण फैलाने वाले पटाखों की बिक्री
विज्ञापन

मवाना। उपजिलाधिकारी ने दीपावली पर ग्रीन पटाखों की बिक्री के लिए लाइसेंस जारी कर दिया है। वहीं बाजारों में बेखौफ प्रदूषण फैलाने वाले पटाखों की बिक्री हो रही है। किसी अधिकारी ने इस ओर ध्यान देना भी उचित नहीं समझा।
तहसील रोड पर जूनियर हाई स्कूल के पास मैदान में पुलिस प्रशासन द्वारा पटाखा बाजार लगवाया गया है। इस पटाखा बाजार में उपजिलाधिकारी द्वारा ग्रीन पटाखे बेचने के लिए 25 लोगों को लाइसेंस जारी किया है। लेकिन इस बाजार में बेखौफ होकर खुलेआम सभी प्रकार का प्रदूषण फैलाने वाले पटाखे बेचे जा रहे हैं।
विज्ञापन

पेट्रोलियम एवं विस्फोटक सुरक्षा संगठन ने पटाखों के संबंध में निर्देश जारी किया हुआ है कि दीपावली पर 125 डेसीबल (ए) से ज्यादा आवाज की आतिशबाजी प्रतिबंधित है। लेकिन यहां लगे बाजार में बिना किसी मानक के अवैध रूप से स्थानीय स्तर पर तैयार किए गए पटाखों की बिक्री हो रही है। जिनकी न तो आवाज का कोई मानक है और न ही यह मानक निर्धारित है कि इनके प्रयोग से कितना प्रदूषण फैलेगा। दो दिन से लगे इस पटाखा बाजार में हो रहे प्रदूषण फैलाने वाले पटाखों की ओर न तो पुलिस और न ही प्रशासनिक अधिकारियों ने रुख किया है। जिस कारण इनकी बिक्री बेखौफ जारी है तथा नियम कानून की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं।
उपजिलधिकारी अंकुर श्रीवास्तव का कहना है कि उनके द्वारा केवल ग्रीन पटाखों की बिक्री का लाइसेंस जारी किया गया है। मामला उनके संज्ञान में नहीं है। वे इसकी जांच कराएंगे।
विज्ञापन

मिट्टी के दीये वितरित किए
मवाना। उपजिलाधिकारी अंकुर श्रीवास्तव, पुलिस क्षेत्राधिकारी संजीव देशवाल, चेयरमैन मौ. अयूब कालिया, थाना प्रभारी विनय कुमार आजाद शनिवार शाम सुभाष चौक पर पहुंचे तथा लोगों को मिट्टी के 10-10 दीपक देकर प्रदूषण मुक्त दीपावली मनाने का आह्वान करते हुए बधाई दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें