मेडिकल कॉलेज के लिए शासन ने कुछ सख्त दिशा-निर्देश जारी किए हैं। सभी विभागों में कार्य अवधि सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक कर दी है। अगर कोई अधिकारी या कर्मचारी सुबह साढ़े आठ बजे के बाद विभाग में आता है तो उसका उसका दिन का वेतन काट दिया जाएगा।
वहीं, आयुष्मान भारत के तहत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत हर माह कम से कम 400 लाभार्थियों का इलाज करने का लक्ष्य रखा गया है। विभागवार प्रतिदिन का लक्ष्य भी निर्धारित कर दिया गया है।
जैसे- मेडिसिन विभाग में छह से आठ रोगी, सर्जरी विभाग में पांच से छह, गायनिक विभाग में चार से पांच रोगी, अस्थि रोग विभाग में चार से पांच रोगी, बाल रोग विभाग में चार से पांच रोगियों का इलाज आयुष्मान के तहत किया जाएगा।