मेरठ। एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज में के एक नर्सिंग ऑफिसर आकाश का 39 सेकंड का वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह कह रहे हैं कि मैं छुट्टी पर चल रहा हूं, क्योंकि उनके लीवर में दिक्कत है। तीन माह से तनख्वाह नहीं मिली है, जिस कारण इलाज नहीं करा पा रहा हूं। जिलाधिकारी साहब इस समस्या का समाधान कराइए। परिवार भी मेरी तनख्वाह से चलता है। अगर तनख्वाह नहीं मिली और मैंने कोई कदम उठा लिया तो इसके लिए मेडिकल के प्राचार्य जिम्मेदार होंगे।
इस संबंध में मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आरसी गुप्ता का कहना है कि फिलहाल बजट नहीं है। विधानसभा में अनुपूरक बजट पास हुआ है। उम्मीद है कि जल्द ही बजट आ जाएगा कि जिनकी तनख्वाह रुकी हुई है, उन्हें मिल जाएगी। इसके लिए कार्यदायी संस्था से भी बात की गई है। यह नर्सिंग ऑफिसर संविदावाले हैं।