फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: साहिल सेंट्रल जेल आगरा और मुस्कान लखनऊ नारी बंदी निकेतन जाएगी

विज्ञापन
विज्ञापन
कोर्ट ने जेल में पति की हत्या के मामले में बंद मुस्कान-प्रेमी साहिल, रविता और अमरदीप को दिया दोषी करार
विज्ञापन

सौरभ हत्याकांड में 14 अक्तूबर और अमित कश्यप को 16 आएगा सजा पर फैसला
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। ब्रह्मपुरी के चर्चित नीले ड्रम वाला सौरभ हत्याकांड की आरोपी पत्नी मुस्कान और उसका प्रेमी साहिल शुक्ला को अदालत से दोषी करार दिया जा चुका है। इसके अलावा बहसूमा के अकबरपुर सादात के अमित कश्यप हत्याकांड में पत्नी रविता और उसका प्रेमी अमरदीप भी दोषी करार दिए जा चुके है। साहिल, अमरदीप सजा होने के बाद आगरा सेंट्रल जेल जाएंगे जबकि मुस्कान और रविता लखनऊ नारी बंदी निकेतन में जाएगी। हालांकि अभी करीब एक साल लगेगा, जब दोषी सेंट्रल जेल में जाएंगे। सेंट्रल जेल में दोषियों की संख्या ज्यादा है, इसलिए यहां से वरिष्ठ जेल अधीक्षक डॉ. वीरेश राज शर्मा लखनऊ शासन में रिपोर्ट भेजेंगे।
वरिष्ठ जेल अधीक्षक डॉ. वीरेश राज शर्मा ने जिला अभियोजन अधिकारी को चारों की आर्थिक और मानसिक स्थिति का ब्योरा भेजा है। नीला ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल को दोषी ठहराया जा चुका है। मुस्कान-साहिल को 14 अक्तूबर को सजा सुनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, सांप कांड में रविता और अमरदीप को दोषी पाया गया है। दोनों को 16 अक्तूबर को सजा सुनाई जानी है। सजा को लेकर सभी दोषियों का डर सता रहा है। डॉ. वीरेश राज शर्मा ने बताया कि सजा होने के बाद पुरुष कैदी को आगरा सेंट्रल जेल भेजा जाता है जबकि महिला कैदी को लखनऊ में नारी बंदी निकेतन भेजा जाता है। सजा होने के बाद सभी उनकी रिपोर्ट लखनऊ भेजी जाएगी। जिसके बाद आगे इन दोषियों को जेल में शिफ्ट करने का काम किया जाएगा। वहीं दोषियों को सेंट्रल जेल तक शिफ्ट करने में एक साल तक का समय लग जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें