फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साहिबाबाद के व्यक्ति ने मेरठ के कारोबारियों से ब्याज के नाम पर 20 करोड़ ठगे, पुलिस को दी तहरीर 

Sun, 01 Sep 2019 04:47 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
ठगी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
साहिबाबाद के व्यक्ति ने मेरठ के दर्जनों कारोबारियों से ब्याज के नाम पर 20 करोड़ रुपये ठग लिए। पीड़ित कारोबारी परतापुर थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस जांच में कोई भी कारोबारी रुपयों के लेनदेन से संबंधित दस्तावेज नहीं दिखा सका। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: गन्ने के अतिरिक्त दूसरी फसलों का उत्पादन कर आय बढ़ाएं किसान: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह

परतापुर क्षेत्र के हैंडलूम कारोबारी संदीप, गौरव, ब्रजभूषण सहित कई लोग थाने पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि साहिबाबाद के रहने वाले एक व्यक्ति ने उनसे काफी समय पूर्व रुपये उधार मांगे थे। इस तरह करीब 20 करोड़ रुपये का उधार कारोबारियों ने दे रखा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कारोबारियों का कहना है कि इस व्यक्ति ने एक लॉटरी भी अपने यहां डाल रखी थी। इस लॉटरी में भी उसने कई जिलों के हजारों कारोबारियों को जोड़ रखा था, लेकिन न तो उधार की रकम लौटाई गई और न ही लॉटरी के रुपये दिए। परतापुर इंस्पेक्टर आनंद प्रकाश मिश्र ने आरोपी व्यक्ति को को भी थाने पर बुलवा लिया। 

पता चला कि सभी कारोबारियों ने अवैध तरीके से अपना धन उधार दिया था। उधर आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह यहां के उद्योगपतियों से पैसा लेकर बड़े उद्योगपतियों को और ज्यादा ब्याज पर देता था। इसमें उसका पैसा डूब गया। मेरठ के भी एक बड़े उद्योगपति पर कई करोड़ रुपये डूबने की बात बताई। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें