फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर बवाल : जंतर-मंतर पर इकट्ठा हुई भीम आर्मी सेना, पढ़िए धरना देने की आठ वजह

Sun, 21 May 2017 07:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर
विज्ञापन
भीम आर्मी सेना ने रविवार को दिल्ली में जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन किया। सूचना मिल रही है कि यूपी से करीब दो हजार की संख्या में युवा दिल्ली के जंतर-मंतर पर पहुंचे। सहारनपुर में हुई जातीय हिंसा के बाद भीम आर्मी संगठन के संस्थापक चंद्रशेखर आजाद ने ऐलान किया था कि 21 मई को दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना देंगे। सुबह 10 बजे ही जंतर-मंतर भीम आर्मी के रंग में रंग गया। खास बात यह रही कि यहां अधिक संख्या में युवा चंद्रशेखर आजाद उर्फ रावण का मुखौटा लगाकर पहुंचे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

भीम आर्मी की क्या है मांगे

जंतर-मंतर पर इकट्ठा हुए भीम आर्मी के युवा
भीम आर्मी की क्या है मांगे
- भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर आजाद का कहना है कि सहारनपुर में दलितों पर अत्याचार किया गया और उनके घर जलाए गए।
- दिल्ली के जंतर-मंतर से चंद्रशेखर बोले, लूटपाट के दौरान पुलिस मूक दर्शक बनी रही। पुलिस जल्द ही कार्रवाई करें।
- चंद्रशेखर आजाद ने पहले से ही जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन की तैयारी कर ली थी।
- भीम आर्मी से जुड़े युवाओं का कहना है कि सहारनपुर में दलितों के घर जलाए गए। उसके बावजूद भी पुलिस आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई न करके दलितों को उठाकर जेल में डाल रही है।
- चंद्रशेखर का कहना है जिन दलितों को पुलिस ने हिरासत में लिया है उन्हें जल्द ही छोड़ दे नहीं तो बड़ा आंदोलन होगा।
- भीम आर्मी सेना का कहना है कि जिन दलितों के घर जलाए गए है सरकार उन्हें आर्थिक मदद करें।
- रविवार को जंतर-मंतर पर यूपी से करीब दो हजार युवा पहुंचे और भीम आर्मी को पूर्ण समर्थन दिया।
- जंतर-मंतर से भीम आर्मी सेना ने आज यूपी राज्य सरकार और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान उन्होंने चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ दर्ज की गई एफआईआर को वापस लेने को कहा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें