फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर : मुठभेड़ के आरोप में फरार अपराधी को गिरफ्तार करने आए पुलिस का ग्रामिणों ने किया घेराव

Sun, 25 Oct 2020 10:42 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

 पुलिस से मुठभेड़ के मामले में फरार चल रहे आरोपी जुबेर को गिरफ्तार करने गंगोह के गांव कोटड़ा में दबिश देने आई हरियाणा पुलिस टीम को ग्रामीणों ने घेर लिया।

विज्ञापन

 
महिलाओं और पुरुषों ने पुलिसकर्मियों से मारपीट की और आरोपी को छुड़ा लिया। वहीं, बाद में आरोपियों ने गांव में ही रहने वाले एक बीएलओ को मुखबिरी के शक में घर में घुसकर पीटकर घायल कर दिया। मामले में बीएलओ खुर्शीद की तरफ से सात आरोपियों के खिलाफ गंगोह कोतवाली रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। आरोपी जुबेर के खिलाफ गंगोह और नकुड़ कोतवाली में भी आपराधिक मामले दर्ज बताए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें