यूपी के बिजनौर में खुद को आतंकवादी बताकर हेल्पलाइन नंबर पर आतंकी हमले की धमकी देने वाले युवक को पुलिस ने दबोच लिया है। पुलिस आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड खंगालने में जुटी है। पुलिस ने आरोपी का चालान कर दिया है।
पुलिस अधिकारी ने जानकारी दी कि शुक्रवार रात साढ़े नौ बजे और शनिवार सुबह सवा दस बजे एक मोबाइल नंबर से पीआरवी 112 मंडावर पर फोन कर खुद को आंतवादी बता हमला करने की धमकी दी।
पूछताछ में पुलिस आरोपी ने अपना नाम अनीफ उर्फ अली पुत्र मोहम्मद साजिद निवासी इनामपुरा थाना मंडावर जिला बिजनौर बताया है। आरोपी तीन महीने पहले फिरौती मांगने के आरोप में भी जेल जा चुका है।