सहारनपुर के बेहट थानाक्षेत्र में सोमवार को एक व्यक्ति का शव फांसी के फंदे से लटका मिला। सीओ ने भी मौके पर पहुंचकर मृतक के परिजनों से घटना के बारे में जानकारी की। परिजनों ने गांव के ही एक युवक पर सुक्कड़ की हत्या करने का आरोप लगाया है।
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में बेहट थानक्षेत्र के गांव बरथा असलमपुर की दलित बस्ती माजरी में एक ग्रामीण का शव फंदे से लटका मिला। परिजनों ने गांव के ही एक युवक पर मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पंचायत नामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवा दिया है।
विज्ञापन
कोतवाली बेहट क्षेत्र के गांव बरथा असलमपुर की बस्ती माजरी निवासी सुक्कड़ (45) रात अपने घेर में सोने के गया था। परिजन जब सुबह घेर में पहुंचे, तो उसका शव छप्पर में रस्सी से लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए ले गई।
सीओ ने भी मौके पर पहुंचकर मृतक के परिजनों से घटना के बारे में जानकारी की। परिजनों ने गांव के ही एक युवक पर सुक्कड़ की हत्या करने का आरोप लगाया, हालांकि इस घटना से संबंधित कोई तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का मानकर चल रही है।
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज गया है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। यदि घटना से संबंधित कोई तहरीर मिलती है, तो उसके अनुसार रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। -
मुनीशचंद्र, सीओ बेहट