फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: अल्ट्रासाउंड कराने आई महिला से छेड़छाड़ का आरोप, चिकित्सक से मारपीट, दी तहरीर

Mon, 08 Aug 2022 02:42 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

परिजनों का आरोप है कि चिकित्सक ने रविवार को अल्ट्रासाउंड कराने आई महिला के साथ छेड़छाड़ की थी। इसे लेकर चिकित्सक से मारपीट कर दी गई। चिकित्सक पुलिस ने आरोपी युवकों के खिलाफ पुलिस में तहरीर दी है।
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर न्यूज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में जिला अस्पताल के अल्ट्रासाउंड कक्ष में कुछ युवकों ने छेड़छाड का आरोप लगाते हुए चिकित्सक के साथ मारपीट कर दी। मामले की जानकारी लगने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। चिकित्सक पुलिस ने आरोपी युवकों के खिलाफ पुलिस में तहरीर दी है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Double Murder Meerut: हर तरफ बिखरा था खून, नानी-धेवती की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या, खौफनाक थी वारदात

जानकारी के अनुसार सोमवार को क्षेत्र निवासी एक महिला के परिजन जिला अस्पताल पहुंचे और अल्ट्रासाउंड कक्ष में बैठे चिकित्सक के साथ मारपीट कर दी। परिजनों का आरोप है कि चिकित्सक ने रविवार को अल्ट्रासाउंड कराने आई महिला के साथ छेड़छाड़ की थी। आरोप लगाते हुए क़ुछ युवकों ने चिकित्सक के  साथ मारपीट कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने डॉक्टर के साथ मारपीट करने वाले युवकों को पकड़ लिया। वहीं सीएमओ डॉ महावीर सिंह फौजदार भी मौके पर पहुंचे और जानकारी ली। डॉक्टर ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें