फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन में यादगार बन रहा जिंदगी का सफर... न बैंड बजा न आई बरात, सादगी के साथ हुई शादी

Wed, 13 May 2020 12:06 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

  • न बैंड बजा न आई बरात और सादगी के साथ हुई शादी
  • लॉकडाउन में सोशल डिस्टेंसिंग के साथ कराई शादी
  • शादी में महज कुछ लोग और पंडित जी शामिल हुए
विज्ञापन
लॉकडाउन में हुई शादी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

न बैंडबाजा, न बारात। महज कुछ लोग और पंडित जी। इतने में ही हो गई। सन्नी विजय मल्होत्रा और वंशिका सेठ की शादी। सहारनपुर शहर में लॉकडाउन और कोरोना संक्रमण से बचाव को देखते हुए बेहद सादगी पूर्ण तरीके से सोशल डिस्टेंस के साथ यह शादी संपन्न कराई गई।

विज्ञापन


गोविंद विहार स्थित एक स्कूल में सोमवार को यह आयोजन हुआ। इसमें शामिल दूल्हे सन्नी के भाई उमेश मल्होत्रा ने बताया कि उनका परिवार श्री भूतेश्वर मंदिर रोड पर रहता है। सन्नी की शादी शहर के ही नुमाईश कैंप क्षेत्र की रहने वाली वंशिका सेठ के साथ तय की गई थी। दोनों के परिवार शादी के लिए अच्छा आयोजन करना चाहते थे। मगर मौजूदा हालात के चलते कार्यक्रम को बेहद सीमित करते हुए सोशल डिस्टेंसिंग के साथ यह आयोजन संपन्न कराया गया। इस शादी में पंडित जी सहित 10 लोग ही शामिल हुए।

यह भी पढ़ें: लॉकडाउन में जिंदगी जारी: न बैंड बजा न घोड़ी पर सवार हुए दूल्हे, सादगी से हुई दो बहनों की शादी
विज्ञापन
विज्ञापन


फिलहाल बड़े खर्चों से बच रहे आयोजक
कोरोना संक्रमण और लॉकडाउन के हालात के बीच शादी जैसे आयोजनों में लोगों को फिलहाल भारी भरकम खर्च नहीं उठाना पड़ रहा है। अधिकतर शादियां बेहद सादगी पूर्ण तरीके से कराई जा रही हैं। सामान्य दिनों में शादी समारोह के लिए 10-15 लाख से लेकर इससे कई गुना ज्यादा खर्च के साथ समारोह कराए जाते रहे हैं। कुछ युवाओं को सादगी से शादी पसंद भी आ रही है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें