फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना अपडेट: पश्चिमी यूपी के तीन जिलों में मिले 20 नए संक्रमित मरीज, जानें- कहां कितने

Thu, 21 May 2020 10:42 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

  • सहारनपुर में बहस्पतिवार को कोरोना के आठ नए मरीज मिले
  • मुजफ्फरनगर में भी तीन नए कोरोना संक्रमित मिले
  • वहीं मेरठ में आज नौ नए मरीज मिलने से संक्रमितों की संख्या 358 हो गई
विज्ञापन
सहारनपुर में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिमी यूपी के तीन जिलों में बृहस्पतिवार को कोरोना के 20 नए मामले सामने आए हैं। मुजफ्फरनगर जिला अस्पताल परिसर में रहने वाले एंबुलेंस चालक और महाराष्ट्र से आए श्रमिक सहित तीन लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई। तीसरा व्यक्ति सरकुलर रोड का रहने वाला है, वह प्राइवेट लैब पर हुई जांच में कोरोना संक्रमित पाया गया है। 

विज्ञापन


उधर, सहारनपुर जनपद में अब प्रवासी मजदूरों के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद प्रशासन की टेंशन बढ़ गई है। देर रात को आई रिपोर्ट में सात कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। जो प्रवासी मजदूर हैं। सहारनपुर में बृहस्पतिवार को कुल आठ नए मरीज मिले हैं। राहत की बात यह है कि प्रवासी मजदूरों को क्वारंटीन में रखा गया था। यानि उन्हें घर नहीं जाने दिया गया था। इनमें देवबंद में कुछ प्रवासी मजदूर क्वारंटीन थे, जबकि कुछ को शहर में क्वारंटीन किया गया था। 

यह भी पढ़ें: सुपर लाॅकडाउन में किसी भूतिया शहर की तरह दिखा मेरठ, तस्वीरें बयां कर रही कोरोना के खौफ की हकीकत
विज्ञापन


जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने बताया कि देर रात को सात प्रवासी मजदूरों के पॉजिटिव आने की सूचना मिली। इनमें प्रवासी मजदूर दिल्ली, गुजरात सहित कुछ अन्य राज्यों से पहुंचे थे। किसी को भी घर नहीं जाने दिया गया था। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: लॉकडाउन: 56 दिन और 54 कत्ल... पढ़िए- पश्चिमी यूपी के जिलों की ये खास रिपोर्ट

वहीं मेरठ में बृहस्पतिवार को कोरोना के नौ नए मरीज मिले हैं। सीएमओ डॉ. राजकुमार ने पुष्टि की है। अब जनपद में मरीजों की कुल संख्या 358 हो गई है। इनमें 180 से ज्यादा मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि 21 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें