फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर: क्वारंटीन सेंटर में एक व्यक्ति की मौत, कोरोना की जांच में रिपोर्ट आई निगेटिव

Wed, 10 Jun 2020 11:32 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
सहारनपुर में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में मंगलवार की रात आईपीटी में बने क्वारंटीन सेंटर में लाए गए व्यक्ति की अचानक तबीयत बिगड़ने से बुधवार की सुबह मौत हो गई। इससे स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। 

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, व्यक्ति की मौत के बाद ट्रू नॉट मशीन से कोरोना की जांच की गई। जिसमें उसकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद प्रशासन ने राहत की सांस ली है। अभी मौत के कारणों को जानने के लिए पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

सीएमओ डॉ. बीएस सोढ़ी के अनुसार मंगलवार की रात करीब 11:00 बजे मिर्जापुर पुलिस बादशाही बाग में लावारिस भटक रहे एक व्यक्ति को लेकर आईपीटी स्थित क्वारंटीन सेंटर पहुंची थी। व्यक्ति मूल रूप से गोरखपुर का रहने वाला है जो हरियाणा से होकर किसी तरह बादशाही बाग पहुंचा था। जहां से उसको क्वारंटीन सेंटर में लाया गया। तब उसकी हालत ठीक थी। रात में उससे भोजन के लिए भी पूछा गया लेकिन, उसने खाना खाने से मना कर दिया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मेरठ में बेकाबू हुए हालात, कोरोना से एक दिन में सबसे ज्यादा छह मौत, स्वास्थ्य विभाग में खलबली
विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि बुधवार की सुबह करीब पांच बजे अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। सेंटर में तैनात स्टाफ उसको लेकर इमरजेंसी पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की उम्र करीब 43 साल बताई गई है।

सीएमओ के निर्देश पर मृतक के शरीर से सैंपल लेकर कोरोना की जांच कराई गई। जांच उसकी रिपोर्ट निगेटिव आई है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें