फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर: टीवी के रिमोट के विवाद में दो बहनों ने खाया जहरीला पदार्थ, एक की मौत

Tue, 23 Jun 2020 08:35 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

  • एक बहन का निजी अस्पताल में चल रहा इलाज, पुलिस मामले की जांच में जुटी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में मंगलवार दोपहर नागल थाना क्षेत्र के एक गांव में टीवी के रिमोट को लेकर हुई लड़ाई में दो बहनों ने जहरीला पदार्थ का सेवन कर लिया। इससे दोनों की हालत बिगड़ गई।
विज्ञापन


परिजन किशोरियों को लेकर मंगलवार शाम करीब साढ़े छह बजे सहारनपुर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां सबसे बड़ी बहन को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि दूसरी किशोरी को निजी चिकित्सालय में रेफर कर दिया गया। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
 
किशोरियों को लेकर अस्पताल पहुंचे परिवार के सदस्यों ने बताया कि घटना मामूली बात को लेकर हुई। गांव में मंगलवार शाम करीब चार बजे तीनों बहनें टीवी देख रही थीं। इनमें से एक की उम्र करीब 14 साल, दूसरी की 10 साल और तीसरी बहन की उम्र आठ साल है। इनमें टीवी देखते समय रिमोट लेने को लेकर कहासुनी शुरू हुई। कुछ ही देर में विवाद बढ़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ देर बाद परिवार के लोगों की नजर पड़ी तो दोनों किशोरियां जमीन पर पड़ी तड़प रही थीं। इन तीनों ने घर में रखे जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था। परिजन इन्हें लेकर जिला अस्पताल की ओर दौड़े। यहां बड़ी बहन को मृत घोषित कर दिया। दूसरी बहन को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुची और मामले की जांच की। एसपी देहात अशोक कुमार मीणा ने बताया कि यह प्रकरण उनके संज्ञान में हैं। वह घटना और इसकी विवेचना के बारे में जानकारी लेंगे।

कम उम्र में ही सहनशीलता खो रहे बच्चे
टीवी के रिमोट के मामूली विवाद में हुई इस घटना से गांव के लोग हैरान हैं। वहीं, मनोरोग चिकित्सक डॉ. अमरजीत पोपली का कहना है कि मौजूदा समय में कम उम्र में ही बच्चे अपनी इच्छाओं को पूरा करने के लिए उग्र हो रहे हैं। उनमें तनाव बढ़ रहा है। इसलिए कोशिश करनी चाहिए कि अभिभावक अधिकतर समय ऐसे बच्चों की निगरानी करेंए ताकि आवेश में आकर वे कोई गलत कदम न उठाएं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें