बिजनौर जनपद में आज कोई नया मरीज सामने नहीं आने से स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली है। जिले में कुल मरीजों की संख्या 230 है, जबकि एक्टिव केस 32 हैं। अब तक 193 मरीज ठीक होकर अपने घरों को लौट चुके हैं। वहीं पांच लोगों की मौत हुई है।
शामली जनपद में मंगलवार को तीन और नए संक्रमित मरीज मिले हैं। जनपद में अभी तक 91 लोगों को संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है। इनमें से 49 मरीज ठीक हो चुके हैं। अब जिले में सक्रिय केस 42 हो गए हैं।
मेरठ मेडिकल से आई सैंपलों की रिपोर्ट में कोरोना के तीन नए केस कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें एक व्यक्ति झिंझाना रोड कृष्णा नगर शामली का निवासी है। एक युवक शामली क्षेत्र के गांव लांक का और तीसरा युवक कस्बा कैराना के मोहल्ला पीर जादगान का निवासी हैं।