पुलिस महकमे में उस समय हड़कंप मच गया जब सहारनपुर के शब्बीरपुर गांव में छेड़छाड़ को लेकर दो पक्षों में संघर्ष हो गया। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के घर के आंगन में पड़े छप्पर को आग के हवाले कर दिया। और फिर...
बड़गांव थाना क्षेत्र के गांव शब्बीरपुर में लड़की छेड़ने को लेकर दलितों के दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के घर के आंगन में पड़े छप्पर को आग के हवाले कर दिया। शब्बीरपुर में आग लगने की सूचना के बाद पुलिस में हड़कंप मच गया। सीओ देवबंद भारी फोर्स के साथ गांव पहुंचे और मौके से एक आरोपी को हिरासत लिया है।
मंगलवार की सुबह दिन निकलते ही शब्बीरपुर निवासी एक दलित लड़के ने अपने ही समाज की एक लड़की से छेड़छाड़ कर दी। आरोप है कि इससे गुस्साए लड़की पक्ष ने आरोपी युवक के परिजनों के साथ मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान आरोपी के घर के आंगन में पड़े छप्पर में आग लगा दी गई।
शब्बीरपुर में आग लगने की सूचना पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। थाना पुलिस के अलावा सीओ देवबंद सिद्धार्थ सिंह भी शब्बीरपुर गांव पहुंचे। इस बीच आरोपी युवक तो मौके से फरार हो गया लेकिन पुलिस ने आरोपी पक्ष के इंद्रपाल पुत्र करेशन को हिरासत में ले लिया।
पढ़ें : यूपी: महिलाओं ने किया पुलिस पर पथराव, CO की गाड़ी में तोड़फोड़, फोर्स तैनात