एसटीपी के बाद नदियां होंगी साफ
शहर के बीच से होकर गुजर रही पांवधोई नदी के दूषित होने का मुख्य कारण इसमें गिरने वाले नाले और सीवर हैं। ढमोला नदी भी नालों और सीवर गिरने की वजह से ही दूषित बनी हुई है। ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि एसटीपी बनने के बाद इन दोनों नदियों को नया जीवन मिलेगा। बादशाहपुर में बनने वाले एसटीपी का पानी ढमोला नदी में छोड़ा जाना है।
आईपीएस का भी कार्य लटका
बादशाहपुर में एसटीपी के साथ ही आईपीएस (इंटरकनेक्शन पंपिंग स्टेशन) भी बनाया जाना है। आईपीएस के जरिए शहर भर के नालों और सीवर को एक जगह कनेक्ट किया जाएगा। इसी के माध्यम से नालों और सीवर का पानी एसटीपी तक पहुंचेगा, जहां से साफ होने के बाद पानी को ढमोला नदी में छोड़ा जाएगा। मगर यह कार्य भी लटका हुआ है।
एसटीपी के लिए किसानों से बात चल रही है। उनसे सहमति पत्र लिए जा रहे हैं। कोरोना के चलते आए आर्थिक संकट की वजह से सरकार ने भूमि खरीद पर रोक लगा दी है, मगर हम किसानों से सहमति पत्र लेकर कार्यवाही पूरी कर रहे हैं। जिलाधिकारी के माध्यम से प्रस्ताव बनकर शासन को जाएगा। उसके बाद शासन के जैसे भी आदेश होंगे उनका अनुपालन किया जाएगा।
- राजेंद्र सिंह, अधिशासी अभियंता, जल निगम
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/