फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ में कोरोना: नौचंदी थाने के दो इंस्पेक्टर की दूसरी सैंपल रिपोर्ट भी पाॅजिटिव

Thu, 30 Jul 2020 01:51 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

  • इंस्पेक्टर नौचंदी और इंस्पेक्टर क्राइम ब्रांच 21 जुलाई को निकले थे कोरोना संक्रमित
  • दोनों नौचंदी थाने के आवासीय परिसर में रह रहे, परिसर को नहीं कराया सैनिटाइज
विज्ञापन
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में इंस्पेक्टर नौचंदी आशुतोष कुमार और इंस्पेक्टर क्राइम ब्रांच तपेश्वर सागर दूसरी बार कराए गए टेस्ट में भी कोरोना पॉजिटिव आए हैं। बताया गया कि दोनों का समय से पहले ही टेस्ट कराया गया। दोनों होम आइसोलेट हैं। लेकिन थाना परिसर को सैनिटाइज नहीं कराया गया।

विज्ञापन


नौचंदी थाने के इंस्पेक्टर आशुतोष कुमार और क्राइम ब्रांच की एसओजी शाखा के इंस्पेक्टर तपेश्वर सागर ने 21 जुलाई को कोरोना का पहला टेस्ट कराया था। जिसमें दोनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। लेकिन जब कोरोना के लक्षण नहीं है तो स्वास्थ्य विभाग ने ही होम आइसोलेशन की बात कही।  

दोनों इंस्पेक्टर नौचंदी थाना परिसर स्थित कंपाउंड में अलग-अलग आवास में आइसोलेट हैं। स्वास्थ्य विभाग ने दोबारा दोनों का 26 जुलाई को छठे दिन टेस्ट कराया। दोनों का ट्रू नेट किट से टेस्ट कराया गया। जिसमें दोनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। अब प्रारंभिक टेस्ट के 14 दिन बाद 3 अगस्त को स्वास्थ्य विभाग टेस्ट कराएगा। तब तक दोनों होम आइसोलेट रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सैंपलों के हिसाब से संक्रमित दर कम
कोरोना वायरस के सैंपलों के हिसाब से संक्रमित दर काफी कम मानी जा रही है। बुधवार को 1954 सैंपलों की जांच हुई। सैंपलों के हिसाब से 1.8 प्रतिशत मरीज ही संक्रमित निकले हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अब तक 92476 सैंपलों की जांच हो चुकी है। जिनमें 89746 मरीज नेगेटिव निकले हैं।

इस लिहाज से 2.24 प्रतिशत मरीज ही संक्रमित निकले हैं। मेडिकल कॉलेज स्थित कोविड-19 अस्पताल के नोडल अधिकारी डॉ. टीवीएस आर्य के अनुसार अब सैंपलों की संख्या बढ़ रही है। लेकिन औसतन मरीजों की संख्या घट रही है। 
 
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें