फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सचिन पायलट को मुख्यमंत्री न बनाने से खफा गुर्जरों ने फूंका राहुल गांधी का पुतला

Sat, 15 Dec 2018 10:07 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
गुर्जर समाज के लोगों ने राहुल गांधी का पुतला फूंका - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

राजस्थान व मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री पद की कमान बुजुर्ग नेताओं को सौंपे जाने से खफा गुर्जर समाज के युवाओं ने शनिवार को दिल्ली रोड हाईवे पर सांकेतिक जाम लगा कर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का पुतला फूंका।

विज्ञापन


अखिल भारतीय वीर गुर्जर महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री नीरज चौधरी के नेतृत्व में गुर्जर समाज के युवा दिल्ली रोड हाईवे पर पहुंचे। यहां सुबह के वक्त उन्होंने सांकेतिक जाम लगाकर राहुल गांधी का पुतला फूंका। 

नीरज चौधरी ने कहा कि एक तरफ जहां राहुल गांधी युवाओं की बात करते हैं तो वहीं दूसरी तरफ उन्होंने राजस्थान व मध्य प्रदेश में बुजुर्गों को मुख्यमंत्री बनाकर यह साबित कर दिया है कि युवाओं के प्रति उनके मन में कोई स्थान नहीं है। राहुल गांधी ने राजस्थान में युवा नेता सचिन पायलट को मुख्यमंत्री न बनाकर युवाओं का अपमान किया है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जमीन से जुड़े व युवाओं की पहली पसंद सचिन पायलट की वजह से राजस्थान में कांग्रेस 25 के स्थान पर सौ सीटें जीत पाई है। चेताया कि यदि युवा नाराज हो गया तो पार्टी पहले की स्थिति में आ जाएगी। पुतला फूंकने वालों में नीरज चौधरी, जोनी, सोनू, अरुण कुमार, गोविंद, नीटू, दीपक, विनीत, जसबीर सिंह, मोहित कुमार आदि रहे।
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें