फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर दंगा : आखिर कौन है सहारनपुर हिंसा का गुनहगार ?

Thu, 29 Jun 2017 05:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ सहारनपुर
विज्ञापन
सहारनपुर जातीय हिंसा
विज्ञापन
सहारनपुर जातीय हिंसा के पीछे कौन है। इसका खुलासा प्रशासन द्वारा भेजी गई जांच रिपोर्ट के बाद हुआ है। आप भी जानिए कौन है। 
विज्ञापन



मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सहारनपुर हिंसा के पीछे अवैध खनन वाले बयान के बाद यहां सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। बिना नाम लिए मुख्यमंत्री ने साफ तौर पर हिंसा के पीछे खनन माफिया को जिम्मेदार ठहराया है। ऐसे में साफ है कि प्रशासन की भेजी गई जांच रिपोर्ट के बाद इसका खुलासा हुआ है। सीएम के बयान के बाद प्रशासन और पुलिस के सामने हिंसा के जिम्मेदार खनन माफिया पर कार्रवाई की चुनौती होगी।

जातीय हिंसा से झुलस रहे सहारनपुर को लेकर पूरे देश में सियासत समय-समय पर गरमाती रही है। इस हिंसा के पीछे भीम आर्मी की भूमिका पाई गई और जांच में बड़े पैमाने पर फंडिंग का भी खुलासा हुआ। इसके बाद पुलिस और प्रशासन के तमाम दावों के बीच अब तक भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर की गिरफ्तारी को छोड़ दिया जाए तो कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हो पाई है। इस बीच मुख्यमंत्री का हिंसा के पीछे खनन माफिया की भूमिकापर दिया गया बयान बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर यह खनन माफिया कौन है और मुख्यमंत्री ने उसे जिम्मेदार ठहराया है तो उस पर अधिकारी कार्रवाई से क्यों बच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहारनपुर में हुआ था बवाल
दरअसल, सहारनपुर अवैध खनन का मजबूत गढ़ रहा है। सुप्रीम कोर्ट और एनजीटी ने भी यहां हुए अवैध खनन की जांच के आदेश दिए हैं। हाल ही में सीबीआई ने अवैध खनन की जांच की है। ऐसे में मुख्यमंत्री योगी की इस बात को बल मिल रहा है कि अवैध खनन से रोकने पर हिंसा कराई गई। उधर, डीएम पीके पांडेय का कहना है कि हिंसा के दोषियों को चिह्नित किया जा रहा है और उन पर कार्रवाई की जाएगी।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें