फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: कत्ल का ऐसा खुलासा, उड़ गए हर किसी के होश, पत्नी ने प्रेमी के लिए पति को रास्ते से हटाया, तीन हुए अरेस्ट

Fri, 22 Sep 2023 05:27 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर

सार

Saharanpur Murder Case : पुलिस ने सन्नी की हत्या का खुलासा कर दिया है। खुलासा हुआ कि पत्नी ने प्रेमी के लिए पति को रास्ते से हटा दिया था। पुलिस ने पत्नी समेत तीन को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर में गागलहेड़ी के भगवानपुर बाईपास के नजदीक चार माह पहले हुए सन्नी हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया। उसकी पत्नी ने ही अपने प्रेमी और उसके साथी से मिलकर हत्याकांड को अंजाम दिलाया था। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। प्रेमी अजय रेलवे में गेटमैन की नौकरी करता है।

विज्ञापन


एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने प्रेसवार्ता में बताया कि गागलहेड़ी के रविदास मंदिर के समीप रहने वाले सन्नी पुत्र जनेश्वर का शव 29 मई को भगवानपुर बाईपास मार्ग पर गांव चौरादेव के समीप विकास कुमार के खेत से बरामद हुआ था। अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। करीब चार माह बाद बृहस्पतिवार को मृतक की पहचान हुई।

इस मामले में शुरुआत से ही सन्नी की पत्नी मंजू शक के घेरे में थी। जांच के बाद मंजू से पूछताछ की गई। पूछताछ के बाद उसके प्रेमी सरसावा के गांव झरोली बहलोलपुर निवासी अजय पुत्र रामपाल और उसके दोस्त इसी गांव के स्वराज पुत्र प्रसाद का नाम भी सामने आया। अजय रेलवे में गेटमैन के पद पर है, जो जगाधरी में तैनात है। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया। जिन्होंने हत्याकांड को अंजाम देना स्वीकार किया। हत्याकांड में प्रयुक्त आरोपियों की बाइक भी कब्जे में ली है।

शादी के बाद भी था प्रेमी से संपर्क
पूछताछ के दौरान मंजू ने बताया कि उसकी शादी करीब 10 साल पूर्व सन्नी से हुई थी। मगर हत्यारोपी अजय के साथ शादी से पहले ही उसके प्रेम संबंध थे। मंजू के मामा हत्यारोपी अजय के गांव के ही रहने वाले हैं, जहां शादी से पहले मंजू का आना-जाना था। मंजू और अजय दोनों शादी करना चाहते थे। मगर उनके परिजन उनकी शादी के खिलाफ थे। इसी के चलते परिजनों ने मंजू की शादी सन्नी से कर दी थी। शादी होने के बाद सन्नी को मंजू के प्रेम संबंधों के बारे में पता चल गया था। इस वजह से अजय का मंजू के घर आना-जाना बंद हो गया था। मंजू और अजय ने मिलकर सन्नी को मारने की योजना बनाई।

यह भी पढ़ें: मरने से पहले बयां किया दर्द: बेटी के सुसाइड नोट ने सबको रुलाया, तीन पेज में लिखी पिता की घिनौनी करतूत
विज्ञापन

नशे की हालत में घर से ले गए थे आरोपी
पुलिस के अनुसार, 28 मई को मंजू का फोन अजय के पास आया। उसने बताया कि सन्नी इस समय नशे की हालत में है और उसे रास्ते से हटाने का यही मौका है। जिसके बाद अजय अपने दोस्त स्वराज को लेकर बाइक से मंजू के घर पहुंचा। जहां से मंजू ने नशे की हालत में सनी को उनकी बाइक पर बैठा दिया। दोनों बाइक से सन्नी को साथ लेकर भगवानपुर बाईपास मार्ग पर सुनसान जगह में पहुंचे और सन्नी की बेल्ट से ही गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी थी।

यह भी पढ़ें: धोखा: गर्लफ्रेंड की बर्थडे पार्टी में पहुंचे दरोगा, अचानक पत्नी-बेटी को देख उड़े होश, आगे फिर जो हुआ
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें