कमिश्नर ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया
- फोटो : अमर उजाला
अलीगढ़ में 23 और 24 दिसंबर को आयोजित 28वीं यूपी मास्टर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ियों ने नौ स्वर्ण सहित कुल 14 पदक हासिल किए। मंगलवार को लौटने पर डॉ. भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में कमिश्नर, डीएम और एडीएम-प्रशासन ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।
प्रतियोगिता में सहारनपुर की ओर से 35 से 75 वर्ष की आयु के 14 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। 40 वर्ष से अधिक आयु वर्ग की पांच किलोमीटर पैदल चाल में रामशरण ने स्वर्ण, हैमर थ्रो में ओमवीर सिंह ने स्वर्ण, शॉटपुट में सरिता रानी ने स्वर्ण, हैमर थ्रो और शॉटपुट में नीलम ने स्वर्ण, 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग की शॉटपुट में धनप्रकाश त्यागी ने स्वर्ण, 400 और 800 मीटर में रवि किरन ने स्वर्ण और लंबी कूद में रजत, 60 किलोमीटर से अधिक आयु वर्ग की पांच किलोमीटर पैदल चाल में एमएस सेठी ने स्वर्ण और 75 वर्ष से अधिक आयु वर्ग की पांच किलोमीटर की पैदल चाल में बाबूराम सैनी ने स्वर्ण पदक जीता।
डिस्कस थ्रो में बिजेंद्र पांचाल ने रजत, पांच किलोमीटर पैदल चाल में रविकांत धीमान ने रजत, 100, 200 और 400 मीटर दौड़ में मंजीत सिंह ने रजत और 1500 मीटर दौड़ में बृजमोहन सूद ने कांस्य पदक हासिल किया। मंगलवार को डॉ. भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में कमिश्नर सीपी त्रिपाठी और डीएम आलोक कुमार पांडेय ने खिलाड़ियों को बधाई दी। इस मौके पर एडीएम-प्रशासन एसके दूबे, प्रभारी क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी प्रेम कुमार, उप क्रीड़ा अधिकारी काशी नरेश यादव, पुष्कर सिंह, अश्वनी त्यागी, एमएम गोयल आदि मौजूद रहे।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/