चेन्नई में 26 से 30 दिसंबर तक होने वाली राष्ट्रीय इंडोर फील्ड तीरंदाजी प्रतियोगिता के लिए कानपुर के खिलाड़ी सोमवार देर रात रवाना हो गए। उत्तर प्रदेश फील्ड तीरंदाजी संघ के सचिव गोपी नाथ साहू ने बताया कि अपने शहर से दिल्ली पब्लिक स्कूल आजाद नगर के अमन पटेल, संयम मित्तल, जूही गौशाला कामर्शियल ग्राउंड से लकी, महर्र्षि विद्या मंदिर से आर्यन साहू, युग गुप्ता, अचलगंज उन्नाव के आयुष गुप्ता को उत्तर प्रदेश की टीम में शामिल किया गया है। टीम के साथ कोच आकाश तिवारी व मैनेजर निधि जैन भी गई हैं।