फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर: युवक को फोन करके घर बुलाया, फिर धोखे से खतरनाक वारदात को दिया अंजाम

Tue, 25 Sep 2018 12:52 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
मेरठ न्यूज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मामला यूपी के सहारनपुर का है जहां एक ट्रक चालक को रात में घर बुलाने के बाद एक युवती सहित चार लोगों ने चाकुओं से घायल करने के साथ उसके शरीर पर तेजाब उलट दिया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। बाद में आरोपी उसे घर के सामने फेंककर चले गए। नाजुक हालत में युवक को हायर सेंटर भेजा गया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज कराए हैं।
विज्ञापन


 

गागलहेड़ी थाना क्षेत्र के गांव हरोड़ा निवासी इरशाद ने थाने पर दी तहरीर में बताया कि उसका भतीजा 35 वर्षीय इमरान ट्रक चलाता है। रविवार रात साढ़े 12 बजे गांव के ही सलमान, फरमान पुत्र अशरफ, अशरफ पुत्र मिददू और फरमाना पुत्री अशरफ ने किसी बहाने से फोन करके अपने घर बुलवाया।

आरोप है कि वहां पर इन चारों ने मिल कर इमरान पर चाकुओं से हमला कर दिया और फिर तेजाब फेंक कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसके बाद आरोपी इमरान को घर के बाहर फेंक कर फरार हो गए। परिजनों ने घर के बाहर गंभीर रुप से घायल पड़े इमरान को उठा कर रात में ही जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। 
विज्ञापन

सुबह होने पर मामले की जानकारी थाना पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने गंभीर रूप से घायल के बयान मजिस्ट्रेट के सामने बंद कमरे में दर्ज करा दिए।  इमरान की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया है।    

एसओ जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। तेजाब डालने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। मामले की जांच की जा रही है। घायल के मजिस्ट्रेट के समक्ष बंद कमरे में बयान दर्ज करा दिए गए हैं। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। 

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें