फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपचुनाव से पहले बसपा को लगा तगड़ा झटका, इन दो नेताओं ने थामा भाजपा का दामन

Wed, 02 Oct 2019 06:49 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
भाजपा में शामिल हुए बसपा के दो नेता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश में होने वाले उपचुनाव से ठीक पहले बहुजन समाज पार्टी (बसपा) को सहारनपुर में तगड़ा झटका लगा है। बसपा पार्टी से दो बार विधायक रह चुके रविन्द्र उर्फ मोल्हू ने भाजपा का दामन थाम लिया है। साथ ही बसपा के जिलाध्यक्ष ऋषिपाल गौतम भी बीजेपी में शामिल हो गए हैं। वहीं सपा के ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि कुलवीर राणा भी भाजपा में शामिल हो गए हैं।  

विज्ञापन


माना जा रहा है कि बीजेपी का कुनबा जिले में मजबूत होगा। जबकि यह बसपा और सपा के लिए बेहद चिंता की बात है। जानकारी मिली है कि पूर्व विधायक रविन्द्र उर्फ मोल्हू ने बुधवार को लखनऊ में बीजेपी का दामन थामा है। 

यह भी पढ़ें: बसपा सुप्रीमो मायावती ने पूर्व विधायक रूचि वीरा को पार्टी से किया निष्कासित, ये है वजह
विज्ञापन
विज्ञापन

 
वहीं सहारनपुर जिले में होने वाले उपचुनाव गंगोह के लिहाज से भी यह कदम अहम माना जा रहा है। बसपा का गढ़ कहे जाने वाले सहारनपुर में बहुजन समाज पार्टी को यह किसी झटके से कम नहीं है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें