उत्तर रेलवे नाटक क्लब माल गोदाम रोड के निर्देशक पंकज बजाज ने बताया कि 10 फीट का एक पुतला केवल रावण का बनवाया जा रहा है। बीते वर्ष तक 70 फीट के तीन पुतले फूंके जाते थे। मगर, कोरोना की वजह से सूक्ष्म आयोजन होगा।
भारतीय कला संगम रामलीला सभा टी-2 कॉलोनी के महामंत्री जसबीर मोघा ने बताया कि पुतला फूंकने के लिए कमेटी की बैठक में बुधवार को निर्णय लिया जाएगा। इस बार 10 फीट का ही पुतला बनवाएंगे।
भारतीय कला मंच रामलीला सभा गोविंदनगर के महामंत्री वरुण शर्मा का कहना है कि दस फीट के एक पुतले का दहन किया जाएगा। इसी तरह अन्य जगहों पर भी रामलीला कमेटियां 10 फीट का पुतला फूंकने की तैयारी कर रही हैं।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/