फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर: तेज धमाके के साथ फटा ट्रांसफार्मर, तीन लोग झुलसे, कई वाहनों में लगी आग

Tue, 30 Jun 2020 10:56 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
ट्रांसफार्मर में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जनपद में मंगलवार सुबह एक हादसा हो गया। जिला अस्पताल के बाहर अचानक से ट्रांसफार्मर फट गया। इससे वहां तेज धमाका हुआ, जिससे अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड़ की गाड़ी मौके पर पहुंची।

विज्ञापन


बताया गया कि ट्रांसफार्मर के नीचे खड़े वाहनों में भी आग लग गई। इतना ही नहीं बल्कि ट्रांसफार्मर से खोलता तेल गिरने पर तीन लोग झुलस गए। तीनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हादसे के समय मौके पर दीवार का निर्माण कार्य कर रहे दो मजदूरों के अलावा रास्ते से गुजर रहा एक शख्स झुलस गया है। झुलसने वालों में आवास विकास निवासी दिनेश कुमार और सुनील कुमार के अलावा रानी बाजार निवासी आशुतोष शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: पत्नी को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में देख पति ने खोया आपा और फिर मार डाला, तस्वीरें
 
वहीं सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड़ की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें