मेरठ जनपद में मवाना क्षेत्र के गांव भैंसा में दो नाबालिग बहनों की शादी होने की सूचना पर बाल संरक्षण अधिकारी मौके पर पहुंच गए। आधार कार्ड में उम्र 17 साल मिली। जिस पर अधिकारियों ने शादी नहीं करने की सख्त चेतावनी दी। वहीं नाबालिग को बाल कल्याण समिति में पेश करने के आदेश किए।
बाल संरक्षण अधिकारी दीपिका भटनागर ने बताया कि उनको सूचना मिली कि गांव भैंसा में मंगलवार को दो सगी नाबालिग बहनों की शादी की जा रही है। जिस पर वे मवाना खुर्द पुलिस चौकी के साथ गांव पहुंचीं और जानकारी की।
यह भी पढ़ें: पत्नी को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में देख पति ने खोया आपा और फिर मार डाला, तस्वीरें
परिजनों ने बताया कि एक लड़की की शादी होनी है। बारात जंधेड़ी से आएगी। परिजनों ने लड़की को बालिग बताया। जिस पर बाल अधिकारी ने उम्र के लिए कोई प्रमाण पत्र पेश करने को कहा। काफी देर बाद परिजनों ने आधार कार्ड पेश किया। जिसके अनुसार लड़की की उम्र 17 वर्ष मिली। जिस पर दीपिका भटनागर ने लड़की के पिता से लिखित में लिया कि बालिग होने तक शादी नहीं करेंगे।
वहीं, नाबालिग को मंगलवार को बाल कल्याण समिति में पेश करने के भी निर्देश दिए। बाल संरक्षण अधिकारी के साथ जिला समन्वयक रोहित कुमार, काउंसलर व सदस्य साथ उपस्थित रहे।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/