उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जनपद में तीन तलाक और दहेज का मामला सामने आया है। एक युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर धारदार हथियार से घर में घुसकर महिला पर हमला कर दिया। महिला के सिर में गंभीर चोट आई है। पुलिस ने महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
ये है मामला
थाना मंडी क्षेत्र के कमेला कॉलोनी निवासी महिला का आरोप है कि उसके पति ने अपने साथियों के मिलकर धारदार हथियार से हमला किया। महिला ने बताया कि पति और ससुराव वालों की तरफ से टी-20 पल्सर बाइक और दो लाख की मांग की जा रही थी। दहेज में बाइक और दो लाख रुपये नहीं देने पर उसने तीन तलाक दे दिया है। अब मामला कोर्ट में चल रहा है। कोर्ट में तारीख थी लेकिन उसने पहले ही घर में घुसकर हमला कर दिया। आरोपी ने चाकू से महिला पर हमला किया है। जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।
बताया गया कि तीन महीने पहले ही महिला की शादी हुई थी। शादी के दस दिन बाद से ही पति और ससुराल वाले दहेज में बाइक और दो लाख रुपये की मांग करने लग गए थे। तभी से महिला को परेशान किया जा रहा था।
यह भी पढ़ें: यूपी: युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पुलिस ने रुकवाया अंतिम संस्कार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से सामने आएगा सच
वहीं महिला के परिजनों के ने थाने में तहरीर देकर मामले में कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मालमे की जांच की जा रही है। उधर, थाना प्रभारी बिजेंद्र सिंह रावत ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। मामले में जांच कराई जाएगी।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/