उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में एक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजन शनिवार सुबह युवती के शव का अंतिम संस्कार करने जा रहे थे। इसी दौरान पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ की। पुलिस ने युवती का पोस्टमार्टम कराने की बात कही तो परिनजों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। लेकिन पुलिस ने अंतिम संस्कार नहीं होने दिया। इसके बाद फोरेंसिक टीम भी को मौके पर पहुंच गई। फोरेंसिक टीम ने मामले की जांच पड़ताल की। वहीं पुलिस ने युवती के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
ये है पूरा मामाल
थाना सिविल क्षेत्र के सुभाष नगर में शुक्रवार रात करीब डेढ़ बजे एक युवती फांसी के फंदे पर लटकी मिली। परिजन आनन-फानन में उसे जसवंत राय अस्पताल में लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन शनिवार सुबह उसका अंतिम संस्कार करने सूरजकुंड श्मशान घाट पर जा रहे थे। इसी दौरान वहां पुलिस पहुंच गई और अंतिम यात्रा को रुकवा दिया। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ की। पुलिस के अनुसार युवती के गले पर के निशान मिले हैं। सूचना मिलने पर फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और मामले की पूरी जांच पड़ताल की। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सच्चाई सामने आएगी।
जानकारी मिली है कि मृतक युवती के पिता यूपी पुलिस से रिटायर्ड है। युवती के तीन भाई हैं। युवती की मौत से पहले घर में किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। युवती के तीनों भाई शराब के आदी हैं।
एएसपी सूरज राय का कहना है कि पुलिस को सूचना मिली थी। जिसके बाद युवती के अंतिम संस्कार को रुकवा दिया गया। युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/