फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: निकाय चुनाव से पहले खेत में हथियार लहराते हुए दिखे 20 से ज्यादा युवक, तलाश में जुटी पुलिस

Wed, 21 Dec 2022 03:40 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

सहारनपुर के रामपुर मनिहारन क्षेत्र का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में अवैध हथियारों को लहराते हुए अज्ञात युवकों का एक ग्रुप नजर आ रहा है। वहीं वीडियो वायरल होने के बाद एसपी सिटी ने जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
हथियार लहराते युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में इन दिनों एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में अवैध हथियारों के साथ 20 से अधिक अज्ञात युवक एक खेत में अवैध हथियारों को लहराते हुए दिखाई दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। वायरल वीडियो थाना रामपुर क्षेत्र का बताया जा रहा है। एसपी सिटी ने रामपुर मनिहारान थाना प्रभारी को जांच के आदेश जारी किए हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में अवैध हथियारों के साथ 20 से भी अधिक अज्ञात युवक खेत में अवैध हथियारों को लहराते हुए दिखाई दे रहे हैं। स्थानी लोगों की मानें तो सोशल मीडिया पर तेजी वायरल वीडियो थाना रामपुर मनिहारान क्षेत्र का बताया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: Baghpat: पेशी पर लाने के दौरान पुलिस की पिस्टल छीनकर भागे बच्चे शौर्य के हत्यारोपी, मुठभेड़ में घायल
विज्ञापन


वहीं वीडियो वायरल होने के बाद से क्षेत्रीय लोगों में अलग अलग तरह की चर्चाएं हैं। वहीं पुलिस विभाग में हड़कंप मच हुआ है। वीडियो से ऐसा प्रतीत हो रहा है कि अज्ञात युवक किसी बडी घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं और खेत में हथियार चलाने का प्रशिक्षण ले रहे हैं।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो पर संज्ञान लेते हुए एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने रामपुर मनिहारान थाना प्रभारी को वीडियो में अवैध हथियार लहराने वाले युवकों की जांच के आदेश दे दिए है। उन्होंने कहा कि जांच में तथ्य सामने आने पर कार्रवाई की जाएगी। थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि वायरल वीडियो की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें