फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ममता के मंत्री ने कहा- भाजपा ने पश्चिम बंगाल में पैदा किए गृहयुद्ध जैसे हालात

Mon, 04 Feb 2019 09:05 PM IST
Anupam Prasun न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
मौलाना सिद्दीक उल्लाह चौधरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल की ममता सरकार में मॉस एजूकेशन एक्सटेंशन एवं लाइब्रेरी सर्विस राज्यमंत्री व संसदीय कार्यमंत्री सिद्दीकउल्लाह चौधरी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने बदले की भावना से कोलकाता के पुलिस कमिश्नर राजीव कुमार पर सीबीआई की आड़ लेकर कार्रवाई कराते हुए प्रदेश में गृहयुद्ध जैसे हालात पैदा कर दिए। उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में सभी 42 सीटें जीतकर भाजपा का सफाया किया जाएगा। 

विज्ञापन


सोमवार को दारुल उलूम की राब्ता मदारिस-ए-इस्लामिया की बैठक में भाग लेने पहुंचे संसदीय कार्यमंत्री व राब्ता मदारिस के सदस्य मौलाना सिद्दीकउल्लाह चौधरी ने कहा कि हाल ही में देश के भाजपा विरोधी दलों ने कोलकाता में विशाल रैली का आयोजन किया था। उसमें विपक्ष की एकजुटता से भाजपा पूरी तरह बौखलाई हुई है और उसमें सत्ता चले जाने का भय पैदा हो गया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इस रैली की अगुवाई की इस बात से खफा होकर बीजेपी ने कोलकाता कमिश्नर राजीव कुमार पर बदले की भावना से सीबीआई की आड़ लेकर कार्रवाई कराई।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

चौधरी ने कहा कि कमिश्नर राजीव कुमार के खिलाफ किसी भी कार्रवाई से पहले प्रदेश के गृहमंत्री से बातचीत करनी चाहिए थी, लेकिन ऐसा नहीं किया गया और तमाम नियम कानून ताक पर रखकर कमिश्नर के खिलाफ  केंद्र के इशारे पर कार्रवाई की गई। कहा कि यह मामला अब कोर्ट में चला गया और अब कोर्ट ही यह तय करेगा कि कमिश्नर के खिलाफ की सीबीआई की कार्रवाई उचित थी या अनुचित। सिद्दीकीउल्लाह चौधरी ने कहा कि भाजपा कोई भी हथकंडा अपना ले लेकिन इस चुनाव में उसकी हार तय है। 

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें