रविवार को चंद्रनगर
स्थित निवास पर देवबंद की पूर्व विधायक शशिबाला पुंडीर ने पत्रकारों से वार्ता में दावा किया कि अनुज ने इंस्पेक्टर की धमकी के डर से ही आत्महत्या की। उन्होंने कहा कि अनुज की हत्या के मामले में इंस्पेक्टर एसके राणा के खिलाफ कार्रवाई को लेकर आईजी और डीआईजी से मिलेंगी। अगर वहां से भी सुनवाई नहीं हुई तो डीजीपी से मुलाकात की जाएगी।
क्यों दी थी धमकी
अनुज का गांव में किसी के साथ विवाद हुआ था। इस मामले में समझौता हो गया था। पूर्व विधायक का आरोप है कि इसके बाद से इंस्पेक्टर एसके राणा अनुज को धमकी दे रहे थे। अनुज के परिजनों ने उन्हें बताया है कि इंस्पेक्टर की धमकी से अनुज दहशत में था।
अनुज का शव 20 दिसंबर की सुबह मिला। तीन युवकों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। अनुज की हत्या हुई या उसने आत्महत्या की, इसकी जांच चल रही है। रामपुर मनिहारन के पूर्व इंस्पेक्टर की बातचीत के वायरल ऑडियो को फोरेंसिक लैब भेजकर गंभीरता से जांच कराई जाएगी।
- दिनेश कुमार, एसएसपी।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/